facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

10 वर्षों में वृद्धि दर 6 से 8 फीसदी रहने का भरोसा: अश्विनी वैष्णव

Advertisement

रेल, संचार व आईटी मंत्री वैष्णव ने ‘रायसीना डायलॉग 2024’ में कहा कि भारत दुनिया और नए विचारों के लिए खुला है।

Last Updated- February 22, 2024 | 10:13 PM IST
Ashwini Vaishnaw

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को विश्वास जताया कि भारत अगले 10 वर्षों में लगातार छह से आठ प्रतिशत की वृद्धि दर से बढ़ना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि घरेलू तथा वैश्विक बाजारों का लाभ उठाने के लिए वैश्विक कंपनियों को देश में आमंत्रित किया जा रहा है। रेल, संचार व आईटी मंत्री वैष्णव ने ‘रायसीना डायलॉग 2024’ में कहा कि भारत दुनिया और नए विचारों के लिए खुला है।

उन्होंने कहा, ‘भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी दर से लगातार बढ़ रही है। अगले 10 वर्षों में भारत लगातार छह से आठ प्रतिशत की वृद्धि दर से बढ़ता रहेगा… मैं बेहद विश्वास के साथ यह कह सकता हूं।’

वैष्णव ने नरेंद्र मोदी नीत सरकार द्वारा लाई गई विकास पहलों को रेखांकित करते हुए कहा कि इसके लिए आधारशिलाएं पहले से ही मौजूद हैं और अब परिणाम दिखाई दे रहे हैं। अगले पांच साल भारत के 2047 तक एक विकसित देश बनने की नींव रखेंगे।

अगले पांच वर्षों में अन्य प्राथमिकताओं के अलावा विनिर्माण के पूर्ण स्पेक्ट्रम, शिक्षा के माध्यम से उत्थान व स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के समावेश पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 10:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement