facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अगले 10 वर्षों में भारत की ग्रोथ रेट 6 से 8 प्रतिशत रहने का भरोसा: Ashwini Vaishnaw

Advertisement

रेल, संचार एवं आईटी मंत्री वैष्णव ने ‘रायसीना डायलॉग 2024’ में कहा कि भारत दुनिया और नए विचारों के लिए खुला है।

Last Updated- February 22, 2024 | 8:00 PM IST
IT Minister Ashwini Vaishnaw
IT Minister Ashwini Vaishnaw

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnaw) ने गुरुवार को विश्वास जताया कि भारत अगले 10 वर्षों में लगातार छह से आठ प्रतिशत की वृद्धि दर से बढ़ना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि घरेलू तथा वैश्विक बाजारों का लाभ उठाने के लिए वैश्विक कंपनियों को देश में आमंत्रित किया जा रहा है।

रेल, संचार एवं आईटी मंत्री वैष्णव ने ‘रायसीना डायलॉग 2024’ में कहा कि भारत दुनिया और नए विचारों के लिए खुला है।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी दर से लगातार बढ़ रही है। अगले 10 वर्षों में भारत लगातार छह से आठ प्रतिशत की वृद्धि दर से बढ़ता रहेगा… मैं बेहद विश्वास के साथ यह कह सकता हूं।’’

वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार द्वारा लाई गई विभिन्न विकास पहलों को रेखांकित करते हुए कहा कि इसके लिए आधारशिलाएं पहले से ही मौजूद हैं और अब परिणाम दिखाई दे रहे हैं। मंत्री ने कहा कि अगले पांच साल भारत के 2047 तक एक विकसित देश बनने की नींव रखेंगे।

उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में अन्य प्राथमिकताओं के अलावा विनिर्माण के पूर्ण स्पेक्ट्रम, शिक्षा के माध्यम से उत्थान तथा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के समावेश पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 2:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement