facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ATF Price: साल के पहले दिन पहली खुशखबरी! सस्ता हुआ ATF, इन शेयरों पर दिख सकता है असर

Advertisement

एयरलाइंस की कुल लागत में एटीएफ का हिस्सा करीब 50 फीसदी तक होता है। अब ऐसे में ATF की कम कीमत का असर देखने को मिलेगा।

Last Updated- January 01, 2024 | 10:00 AM IST
ATF price hike

नए साल के पहले दिन हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। बवाई यात्रा करने के लिए अब आपकी जेब पर पड़ने वाले बोझ कम हो सकता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कमी आई है। ATF के दाम 1.06 लाख रुपये प्रति किलोलीटर से घटाकर 1.01 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गए है।

किन शेयरों पर होगा असर

ATF का दाम कम होने के हवाई यात्रा मुहैया कराने वाली कंपनियों के शेयरों पर असर देखने को मिल सकता है। जैसे कि इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एविएशन कंपनियों को सस्ते ATF का फायदा मिलेगा। गौरतलब है कि एयरलाइंस की कुल लागत में एटीएफ का हिस्सा 50 फीसदी तक होता है। अब ऐसे में ATF की कम कीमत का असर देखने को मिलेगा।

दिसंबर में भी सस्ता हुआ था ATF

एटीएफ की कीमत में एक दिसंबर में भी 4.6 प्रतिशत की कटौती की गई थी। दिल्ली में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) का दाम 1,06,155.67 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया थे। जो पहले 1,11,344.92 रुपये प्रति किलोलीटर थे।

इंटरनेशनल क्रूड ऑयल मार्केट में कीमतें गिरी है। कीमतों में गिरावट का असर भारत पर ज्यादा पड़ता है क्योंकि सभी राज्य एटीएफ पर वैल्यू-एडेड टैक्स (VAT) लगाते हैं।

जेट फ्यूल पर वैट राज्य सरकार वसूलती है, इसलिए केंद्र सरकार एटीएफ पर टैक्स कम करने के लिए कुछ नहीं कर सकती।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 8:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement