facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ATF Price Hike: महंगे क्रूड का असर, हवाई ईंधन के बढ़े दाम

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में तेजी के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने यह कदम उठाया है।

Last Updated- October 01, 2023 | 10:49 PM IST
ATF price hike

ATF Price Hike: विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वहीं वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) का दाम 209 रुपये बढ़ाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में तेजी के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने यह कदम उठाया है। हालांकि, घरेलू इस्तेमाल वाले रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) का दाम 903 रुपये पर कायम रखा गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की रविवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) का दाम 5,779.84 रुपये प्रति किलोलीटर या 5.1 प्रतिशत बढ़ाकर 1,12,419.33 रुपये से 1,18,199.17 रुपये किया गया है। इससे पहले एक सितंबर को विमान ईंधन कीमतों में 14.1 प्रतिशत की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की गई थी।

यह भी पढ़ें : LPG Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, 209 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानें गैस सिलेंडर के नए रेट

उस समय एटीएफ का दाम 13,911.07 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ा था। इससे पहले एक अगस्त को विमान ईंधन के दाम 8.5 प्रतिशत या 7,728.38 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ाए गए थे।

उल्लेखनीय है कि यह विमान ईंधन कीमत में लगातार चौथी बढ़ोतरी है। किसी एयरलाइन की परिचालन लागत में 40 प्रतिशत हिस्सा एटीएफ का बैठता है। एक जुलाई को एटीएफ के दाम 1.65 प्रतिशत या 1,476.79 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़े थे।

चार बार में विमान ईंधन कीमतों में रिकॉर्ड 29,391.08 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही पेट्रोलियम कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी का दाम 209 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया है। इस 19 किलोग्राम के सिलेंडर का इस्तेमाल होटल और रेस्तरांओं में होता है। राष्ट्रीय राजधानी में वाणिज्यिक एलपीजी का दाम अब बढ़कर 1,731.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।

यह भी पढ़ें : 2000 Rs Note Last Date: नोट बदलने की लास्ट डेट आज, खत्म होगा नोटबंदी के बाद शुरू हुआ सफर

वहीं मुंबई में यह 1,684 रुपये प्रति सिलेंडर बैठेगा।। इससे पहले एक सितंबर को वाणिज्यिक एलपीजी के दाम 157.5 रुपये और एक अगस्त को 100 रुपये घटाए गए थे।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां…इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) पिछले महीने की औसत अंतरराष्ट्रीय कीमत के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस और एटीएफ की कीमतों में संशोधन करती हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 18वें महीने स्थिर बनी रहीं। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 11:24 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement