facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ATF Sales: देश में विमान ईंधन मांग महामारी-पूर्व स्तर से आगे निकली

Advertisement

ATF Sales: विमान ईंधन की बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर 7.1 प्रतिशत बढ़कर 6,32,600 टन हो गई।

Last Updated- March 01, 2024 | 5:26 PM IST
ATF Price

ATF Sales: देश में विमान ईंधन मांग फरवरी में बढ़कर महामारी-पूर्व स्तर से आगे निकल गई। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने शुक्रवार को जारी प्रारंभिक आंकड़ों में बताया कि जाड़े में होने वाली यात्राओं के चलते खपत बढ़ी।

तीन सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं की विमान ईंधन (ATF) की बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर 7.1 प्रतिशत बढ़कर 6,32,600 टन हो गई। यह आंकड़ा कोविड-प्रभावित माह यानी फरवरी 2022 में हुई खपत से 55.2 प्रतिशत अधिक है। महामारी शुरू होने से ठीक पहले फरवरी 2020 में खपत 6,32,100 टन थी।

Also read: GST Collection: फरवरी में सरकार की झोली में आए 1.68 लाख करोड़ रुपये, जनवरी के मुकाबले करीब 2 फीसदी कम

आंकड़ों से पता चलता है कि मासिक आधार पर विमान ईंधन की बिक्री 3.5 प्रतिशत बढ़ी। भारत में सख्त लॉकडाउन लागू होने के तुरंत बाद मार्च 2020 के अंत में ईंधन बिक्री में 60 प्रतिशत तक की गिरावट हुई थी। ईंधन बाजार के 90 प्रतिशत हिस्से को नियंत्रित करने वाली तीन सरकारी कंपनियों की पेट्रोल बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर 7.2 प्रतिशत बढ़कर 27.5 लाख टन हो गई। डीजल की मांग 0.4 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 65.5 लाख टन हो गई।

Advertisement
First Published - March 1, 2024 | 5:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement