facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Auto Sale In July: जुलाई में गाड़ियों की खुदरा बिक्री में हुई 10 फीसद की बढ़ोतरी

Advertisement

फाडा (FADA) के मुताबिक जुलाई 2023 के दौरान ऑटोमोबाइल बिक्री में 10 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।जुलाई 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में करीब चार फीसदी की ग्रोथ रही।

Last Updated- August 07, 2023 | 4:50 PM IST
SIAM Auto Sales in March 2026

देश में वाहनों की बिक्री की दर में इजाफा हुआ है। यात्री वाहन के साथ ही दो पहिया वाहन, कमर्शियल वाहन सहित सभी सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फाडा (FADA) के मुताबिक जुलाई 2023 के दौरान ऑटोमोबाइल बिक्री में 10 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की ओर से जुलाई महीने में कुल वाहनों की बिक्री बढ़त के बाद 17,70181 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2022 के दौरान देशभर में कुल 16,09217 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

किस सेगमेंट में कितनी हुई बिक्री
फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 2,84,064 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि जुलाई 2022 के दौरान यह संख्या 2,73,055 थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में अगस्त 2023 के दौरान मोटरसाइकिल, स्कूटर और मोपेड की कुल बिक्री 12,28,139 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 94,148 यूनिट्स का रहा। जुलाई में 90765 यूनिट्स ट्रैक्टर और 73065 यूनिट्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई।

ये भी पढ़ें- Business Standard survey: अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ही घटेंगी दर

कितनी हुई बढ़ोतरी
फाडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जुलाई 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में करीब चार फीसदी की ग्रोथ रही। दो पहिया वाहनों की बिक्री में करीब आठ फीसदी से ज्यादा की बढ़त पिछले साल के मुकाबले देखने को मिली और तिपहिया वाहनों की बिक्री जुलाई महीने में करीब 74 फीसदी से ज्यादा रही। देश भर में जुलाई 2023 में साल 2022 के मुकाबले 10 फीसदी से ज्यादा बिक्री हुई और कमर्शियल वाहनों के सेगमेंट में करीब दो फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - August 7, 2023 | 11:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement