facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नौकरी तलाशने वालों के लिए बुरी खबर! मंदी की आशंका, महंगाई से प्रभावित होंगे रोजगार के अवसर

Advertisement
Last Updated- January 05, 2023 | 3:57 PM IST
Job cut in

भारत में कॉरपोरेट कंपनियां 2022- 23 की मार्च तिमाही में भर्तियों को लेकर सतर्क रूख अपना सकती हैं। गुरुवार को जारी एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि मंदी की आशंका और महंगाई के स्तर को लेकर चिंता बढ़ी है।

यह सर्वे लगभग 3,030 सार्वजनिक और निजी नियोक्ताओं के बीच किया गया। मैनपावर ग्रुप के रोजगार परिदृश्य सर्वे के अनुसार, सालाना और तिमाही आधार पर नियुक्ति के इरादे मार्च तिमाही में घटेंगे।

इस दौरान शुद्ध रोजगार परिदृश्य केवल 32 प्रतिशत रहने की संभावना है। सर्वेक्षण के मुताबिक इस साल जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 48 प्रतिशत कंपनियां नियुक्ति स्तर में वृद्धि कर सकती हैं, 16 प्रतिशत ने कम नियुक्तियां करने का इरादा जताया जबकि 34 प्रतिशत ने यथास्थिति बने रहने की बात कही।

मैनपावर ग्रुप इंडिया के प्रबंध निदेशक संदीप गुलाटी ने कहा, ‘‘नियोक्ता मंदी की आशंका और वैश्विक स्तर पर गहराती नरमी के चलते सतर्क हैं।

पिछली तिमाही के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उथल-पुथल की वजह भी यही थी।’’ मैनपॉवर ग्रुप के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी जोनास प्राइसिंग ने कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि अर्थशास्त्रियों ने जिन प्रतिकूल परिस्थितियों का अनुमान जताया था उन्होंने रोजगार बाजारों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।’’

Advertisement
First Published - January 5, 2023 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement