facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंक जमा जून में 6 साल में सबसे अधिक, 191.6 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

इसकी मुख्य वजह दो हजार रुपये के नोट को चलन से वापस लेना और जमा राशि पर ऊंची ब्याज दर है।

Last Updated- July 18, 2023 | 8:29 PM IST
Tata Communications profit growth

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के दो हजार रुपये के नोट को चलन से वापस लेने के बाद बैंकों की जमा में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। यह जून में बढ़कर छह साल के उच्चस्तर 191.6 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। एक रिपोर्ट में यह जानकरी दी गई।

2,000 के 85 फीसदी नोट लोगों ने अपने बैंक अकाउंट में जमा कराए

RBI ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि दो हजार रुपये के कुल 3.62 लाख करोड़ नोट में से तीन-चौथाई से अधिक बैंकों के पास वापस आ गए हैं। इनमें से 85 फीसदी नोट लोगों ने अपने बैंक खातों में जमा कराए हैं, जबकि शेष को अन्य मूल्य वर्ग के नोटों से बदला गया है।

बैंक जमा में सालाना आधार पर 13 फीसदी की वृद्धि हुई

‘केयर रेटिंग्स’ के वरिष्ठ निदेशक संजय अग्रवाल ने बताया कि 30 जून को समाप्त पखवाड़े में जमा राशि सालाना आधार पर 13 फीसदी की वृद्धि के साथ 191.6 लाख करोड़ रुपये हो गई है। यह पिछले छह साल में (मार्च 2017 के बाद से) जमा का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इसकी मुख्य वजह दो हजार रुपये के नोट को चलन से वापस लेना और जमा राशि पर ऊंची ब्याज दर है।

Also read: Coal reserves: देश में उपलब्ध कोयला 34 फीसदी बढ़कर 10.3 करोड़ टन हुआ

RBI ने 19 मई को 2,000 के नोट चलन से वापस लिए

समीक्षाधीन पखवाड़े में जमा राशि में 13 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 3.2 फीसदी बढ़कर 191.6 लाख करोड़ रुपये हो गई। इसमें पिछले 12 माह की अवधि में बैंकों की जमा 22 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 185.7 लाख रुपये करोड़ रही थी। भारतीय रिज़र्व बैंक ने 19 मई को दो हजार के नोट को चलन से वापय लेने की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - July 18, 2023 | 8:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement