facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में पूंजीगत व्यय की संभावनाएं बेहतर- वित्त मंत्रालय

Advertisement

Capital expenditure : सरकार को उम्मीद है कि खाद्य कीमतों पर नियंत्रण के लिए किए गए उपायों के चलते महंगाई भी कम होगी।

Last Updated- February 20, 2024 | 11:59 PM IST
भारत में पूंजीगत व्यय की संभावनाएं बेहतर- वित्त मंत्रालय, Capital expenditure prospects in India are better - Finance Ministry

वित्त मंत्रालय ने जनवरी 2024 के लिए मंगलवार को जारी मासिक आ​र्थिक समीक्षा में कहा है कि निजी पूंजीगत व्यय चक्र में सुधार, सकारात्मक कारोबारी माहौल, कॉरपोरेट और बैंकों की सुदृढ़ बैलेंस शीट के साथ-साथ सरकार द्वारा पूंजीगत खर्च में लगातार बढ़ोतरी से संकेत मिलते हैं कि भारत में पूंजीगत व्यय की संभावनाएं बहुत बेहतर हैं।

सरकार को उम्मीद है कि खाद्य कीमतों पर नियंत्रण के लिए किए गए उपायों के चलते महंगाई भी कम होगी। समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारी व्यय में प्राथमिकताएं तय की जा रही हैं, जैसा कि राजस्व व्यय अनुपात के पूंजीगत व्यय में सुधार से दिख रहा है।

वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘पूंजीगत व्यय बढ़ने के बावजूद लोगों को अनि​श्चितता से बचाने के लिए आवश्यक व्यय से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए घो​षित योजनाओं से समावेशी दृ​ष्टिकोण स्पष्ट झलकता है।’

पूंजीगत व्यय आवंटन वित्त वर्ष 2021 के 4.1 लाख करोड़ से बढ़ कर वित्त वर्ष 2025 के लिए 11.1 लाख करोड़ हो गया है।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement