facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

अर्थव्यवस्था का बेहतर ऑउटलुक, अगले वित्त वर्ष में ग्रोथ रेट 7 फीसदी से ज्यादा रहेगी: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

Advertisement

वित्त मंत्रालय की मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया।

Last Updated- February 20, 2024 | 8:05 PM IST
IMF raises India's growth forecast

भारतीय अर्थव्यवस्था का परिदृश्य उज्ज्वल नजर आ रहा है और अगले वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने की संभावना है। वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह बात कही गई है।

रिपोर्ट में कहा गया कि देश को भू-राजनीतिक दबाव और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजारों में अस्थिरता से पैदा होने वाली प्रतिकूल वैश्विक परिस्थितियों पर नजर रखने की जरूरत है। चालू वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

यह लगातार तीसरा साल होगा जब भारतीय अर्थव्यवस्था सात प्रतिशत से अधिक की दर से बढ़ेगी। वित्त मंत्रालय की मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के पहले अग्रिम अनुमानों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में वृद्धि सात प्रतिशत से अधिक रह सकती है। ऐसे में कई वैश्विक एजेंसियों ने भी भारत के वृद्धि अनुमान को बढ़ाया है।

समीक्षा के मुताबिक, मौजूदा भू-राजनीतिक बाधाओं के बीच ये रुझान अपने वृद्धि पथ को बनाए रखने के भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरिम बजट 2024-25 में घोषित उपायों से भारत की वृद्धि यात्रा को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 8:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement