facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

‘भारत टेक्स 2024’ प्रदर्शनी से देश बनेगा वैश्विक कपड़ा महाशक्तिः गोयल

भारत टेक्स एक्सपो का आयोजन अगले साल 26-29 फरवरी को राजधानी दिल्ली में स्थित भारत मंडपम और यशोभूमि परिसरों में होगा।

Last Updated- October 21, 2023 | 6:43 PM IST
चीनी निवेश पर सरकार के रुख में बदलाव नहीं, इकनॉमिक सर्वे एक स्वतंत्र रिपोर्ट: पीयूष गोयल, No rethinking on support for Chinese for investments in India: Piyush Goyal

केंद्रीय कपड़ा और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि अगले साल फरवरी में होने वाली व्यापार प्रदर्शनी ‘भारत टेक्स 2024’ भारत को कपड़ा क्षेत्र की वैश्विक महाशक्ति के रूप में पेश करेगी।

अगले साल 26-29 फरवरी को राजधानी दिल्ली में लगेगा ‘भारत टेक्स 2024’

इस प्रदर्शनी का आयोजन अगले साल 26-29 फरवरी को राजधानी दिल्ली में स्थित भारत मंडपम और यशोभूमि परिसरों में होगा। इसकी परिकल्पना दुनिया के सबसे बड़े कपड़ा मेले के रूप में की गई है। इसमें एक ही छत के नीचे संपूर्ण मूल्य श्रृंखला में फैले कपड़ा उत्पादों के विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की क्षमताएं प्रदर्शित की जाएंगी।

गोयल ने इस व्यापार प्रदर्शनी (एक्सपो) से संबंधित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “भारत मंडपम या यशोभूमि से वास्तव में भारत को कपड़ा क्षेत्र में एक वैश्विक गंतव्य बनाने के हमारे प्रयास को एक बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। यह कार्यक्रम भारत को वास्तव में एक वैश्विक कपड़ा महाशक्ति के रूप में स्थापित करने जा रहा है।”

भारत टेक्स एक्सपो होगी दुनिया की सबसे बड़ी कपड़ा प्रदर्शनी

गोयल ने कहा कि प्रदर्शनी क्षेत्र दो लाख मीटर क्षेत्र में फैला है और यह दुनिया की सबसे बड़ी कपड़ा प्रदर्शनी होगी। उन्होंने कहा कि दुनिया को यह दिखाने के लिए भारत टेक्स 2024 से बेहतर कोई मंच नहीं है कि भारत का वक्त आ चुका है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमारे बुनकरों के लिए, हमारे शिल्पकारों के लिए, हमारे हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए, हमारे हथकरघा क्षेत्र के लिए, यह वास्तव में जो संभव है उसे प्रदर्शित करने का एक बहुत अच्छा तरीका बन सकता है।”

गोयल ने ‘कस्तूरी कॉटन भारत’ वेबसाइट की शुरुआत की

उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत टेक्स एक्सपो का आयोजन करीब आने तक ‘हैंडमेड इन इंडिया’ भी एक जीवंत वेबसाइट बन चुकी होगी और बड़ी संख्या में हितधारक इससे जुड़े होंगे। इस मौके पर गोयल ने ‘कस्तूरी कॉटन भारत’ की वेबसाइट की भी शुरुआत की।

आधिकारिक बयान के अनुसार, “यह वेबसाइट इस पहल से संबंधित आवश्यक जानकारी और अपडेट के लिए एक डिजिटल मंच प्रदान करती है। वेबसाइट बुनकरों के लिए पंजीकरण एवं अन्य प्रक्रियाओं पर प्रकाश डालती है जो ब्रांडेड भारतीय कपास को अनूठा बनाते हैं।”

‘कस्तूरी कॉटन भारत’ कपड़ा मंत्रालय, भारतीय कपास निगम, व्यापार निकायों और उद्योग की एक संयुक्त पहल है। यह भारतीय कपास की ब्रांडिंग और प्रमाणन की पूरी जिम्मेदारी लेकर स्व-नियमन के सिद्धांत पर काम करता है।

First Published - October 21, 2023 | 6:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट