facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कंपाउंड सेमीकंडक्टर में अगुआ बन सकता है भारत : वैष्णव

Advertisement

कंपाउंड सेमीकंडक्टर गैलियम नाइट्राइड या सिलिकन कार्बाइड से बनाए जाते हैं।

Last Updated- September 24, 2023 | 9:35 PM IST
Semiconductor

सरकार ने गैलियम नाइट्राइड या सिलिकन कार्बाइड से बनने वाले चिप (कंपाउंड सेमीकंडक्टर) सहित सेमीकंडक्टर क्षेत्र में उन्नत अवसरों पर ध्यान लगाने का निर्णय किया है। सरकार मानती कि देश इस क्षेत्र में जल्द ही वै​श्विक स्तर पर अगुआ बन सकता है। इस तरह के चिप की दुनिया भर में तेजी से मांग बढ़ रही है क्योंकि वाहन, रेलवे, विमानन, दूरसंचार उपकरण, एलईडी तथा पावर इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जैसे क्षेत्रों में इसकी जरूरत पड़ती है।

माइक्रॉन के 2.75 अरब डॉलर के एटीएमपी संयंत्र के ​शिलान्यास कार्याक्रम में गुजरात के साणंद पहुंचे संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अ​श्विनी वैष्णव ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हम अब सेमीकंडक्टर के आला क्षेत्रों जैसे गैलियम नाइट्राइड या सिलिकन कार्बाइड से बनी चिप पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इस क्षेत्र में हम दुनिया भर का नेतृत्व कर सकते हैं।’

वै​श्विक शोध संगठन प्रेसिडेंस रिसर्च के अनुसार इस तरह के सेमीकंडक्टर में व्यापक अवसर है क्योंकि कंपाउंड सेमीकंडक्टरों का वै​श्विक बाजार 2022 में 34.23 अरब डॉलर के पार पहुंच गया और 2030 तक इसके 119.13 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

Also read: Reliance: सेमीकंडक्टर क्षेत्र में संभावना तलाश रही RIL, विदेशी चिपमेकर्स से कर रही बातचीत

कंपाउंड सेमीकंडक्टर बनाने वाला संयंत्र 18 महीने में तैयार हो जाता है, जबकि सिलिकन आधारित फैब संयंत्र को बनने में 3 से 4 साल लग जाते हैं। इसके अलावा दुनिया भर में कंपाउंड सेमीकंडक्टरों की भारी मांग है। कई कंपनियां इस क्षेत्र में आने की इच्छुक हैं और विश्लेषकों का कहना है कि इसमें सिलिकन फैब संयंत्र की तुलना में काफी कम निवेश की जरूरत होती है। फैब संयंत्र में कम से कम 5 से 7 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत होती है।

शुरुआत में सरकार देश में कम से कम दो बड़े सिलिकन फैब संयंत्र लगाने पर ध्यान दे रही थी। यह निर्णय तब लिया गया था, जब सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए दुनिया भर में होड़ लगी थी। टीएसएमसी, ग्लोबल फाउड्रीज, इंटेल, सैमसंग और टैक्सस इंस्ट्रूमेंट्स ने अमेरिका, यूरोप, द​क्षिण कोरिया आदि में नया कारखाना लगाने पर कुल मिलकार 200 से 250 अरब डॉलर निवेश करने का संकल्प किया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को मले​शिया का मॉडल अपनाना चाहिए और उसकी तरह एटीएमपी जैसे क्षेत्रों पर ध्यान देना चाहिए।

मले​शिया एटीएमपी का अग्रणी केंद्र है और वहां सेमीकंडक्टर असेंबली एवं परीक्षण का काम ठेके पर होता है। करीब 40 से 50 सेमीकंडक्टर कंपनियों ने मले​शिया में अपने संयंत्र लगाए हैं।

Also read: औद्योगिक गैस क्षेत्र को भारत की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से आस

सरकार ने इस क्षेत्र में अवसर तलाश रही वै​श्विक और देसी कंपनियों के साथ चर्चा की है। ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन भी कंपाउंड सेमीकंडक्टर तकनीकी वाली इकाई लगाने पर बात कर रही है। इससे पहले फॉक्सकॉन ने वेदांत के साथ फैब संयंत्र लगाने के लिए संयुक्त उपक्रम बनाया था लेकिन बाद में उससे पीछे हट गई थी।

अमेरिका की सिलिकन पावर भी सिलिकन कार्बाइड वाला कंपाउंड सेमीकंडक्टर संयंत्र लगाने की संभावना तलाश रही है। कंपनी के मुख्य कार्या​धिकारी हर्षद मेहता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी ने विमानन और रक्षा क्षेत्र में अपनी जरूरतों के लिए सेमीकंडक्टर लेने के वास्ते टाटा के साथ शुरुआती बातचीत की थी।

देश में हीरानंदानी समूह की कंपनी टार्क सेमीकंडक्टर्स ने कहा कि कंपाउंड सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में निवेश की उसकी योजना है।

Advertisement
First Published - September 24, 2023 | 9:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement