facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आर्थिक मोर्चे पर बड़ा झटका, शहरी बेरोजगारी 4 तिमाही के उच्च स्तर पर पहुंची

Advertisement

महिलाओं में बेरोजगारी की दर मामूली रूप गिरकर 8.5 प्रतिशत पर आ गई जबकि पुरुपों में बीते सप्ताह के 5.8 प्रतिशत से बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गई।

Last Updated- May 15, 2024 | 9:38 PM IST
Jobs and unemployment

भारत के शहरी इलाकों में बेरोजगारी की दर वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च 2024) में बढ़कर 6.7 प्रतिशत हो गई है, जो इसके पहले की तिमाही में 6.5 प्रतिशत थी। इससे शहरी रोजगार के बाजार में गिरावट का पता चलता है।

राष्ट्रीय सांख्यिकीय संगठन (एनएसओ) के बुधवार को जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) आंकड़ों के अनुसार इससे पहले शहरी क्षेत्रों में कोविड प्रभाव वाले वित्त वर्ष 22 की अप्रैल जून तिमाही के उच्च स्तर 12.6 प्रतिशत की बेरोजगारी दर में निरंतर गिरावट आई थी।

वर्तमान साप्ताहिक स्थिति (सीडब्ल्यू) में 15 साल से अधिक उम्र में बेरोजगारी की दर जनवरी-मार्च 2023 की तिमाही के 6.8 प्रतिशत के बाद सर्वाधिक है। सीडब्ल्यूएस सर्वेक्षण में सात दिन पहले की सक्रिय स्थिति पर तय होता है।

आंकड़े के अनुसार इस अवधि में महिलाओं में बेरोजगारी की दर मामूली रूप गिरकर 8.5 प्रतिशत पर आ गई जबकि पुरुपों में बीते सप्ताह के 5.8 प्रतिशत से बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गई। सर्वेक्षण के अनुसार युवा बेरोजगारी स्तर बढ़ा है और यह बीती तिमाही के 16.5 प्रतिशत से बढ़कर चौथी तिमाही में 17 प्रतिशत हो गया।

यह आंकड़ा इसलिए महत्त्वपूर्ण होता है क्योंकि इस आयु वर्ग के लोग पहली बार इस आयु वर्ग में प्रवेश करते हैं और यह श्रम बाजार की मजबूती को दर्शाता है।
हालिया सर्वेक्षण प्रदर्शित करता है कि श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के 49.9 प्रतिशत से बढ़कर चौथी तिमाही में 50.2 प्रतिशत हो गई।

Advertisement
First Published - May 15, 2024 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement