facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मध्यस्थ सेवाओं को मिलेगा जीरो रेटेड टैक्स दर्जा? GST परिषद की बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला

Advertisement

इस कदम का मकसद ऐसी इकाइयों पर 18 प्रतिशत जीएसटी का बोझ कम करना है। विधि समिति की मंजूरी के बाद इसे अंतिम मंजूरी के लिए ले जाया जा सकता है।

Last Updated- June 02, 2025 | 9:52 PM IST
GST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की आगामी 56वीं बैठक में  ब्रोकरों, एजेंटों और डिजिटल प्लेटफॉर्म सहित प्रमुख मध्यस्थों को निर्यातकों के रूप में पुनर्वर्गीकृत करने और उनकी सेवाओं को शून्य-रेटेड दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस कदम का मकसद ऐसी इकाइयों पर 18 प्रतिशत जीएसटी का बोझ कम करना है। विधि समिति की मंजूरी के बाद इसे अंतिम मंजूरी के लिए ले जाया जा सकता है। इससे ऐसी फर्मों के लिए महत्त्वपूर्ण वित्तीय राहत का मार्ग प्रशस्त होगा। अधिकारी ने कहा, ‘कानून समिति की मंजूरी जल्द मिलने की संभावना है। जीएसटी परिषद की अगली बैठक में इसके बारे में अंतिम निर्णय भारत के मध्यस्थ संचालित निर्यात क्षेत्रों के लिए एक महत्त्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।’

इस समय केंद्रीय जीएसटी अधिनियम के तहत जीएसटी के कर ढांचे में मध्यस्थ सेवाएं 18 प्रतिशत कर के दायरे में आती हैं। संशोधन में इंटीग्रेटेड जीएसटी (आईजीएसटी) ऐक्ट की धारा 13 (8) (बी) को हटाने का प्रस्ताव है। इसके तहत मध्यस्थ सेवाओं की आपूर्ति को घरेलू कराधान व्यवस्था में शामिल किया गया है। एक बार जब इसका संशोधन हो जाएगा, ये सेवाएं निर्यात की श्रेणी में आ सकेंगी और ये जीरो रेटेड और इनपुट टैक्स पर रिफंड का दावा करने की पात्र हो जाएंगी।

अधिकारी ने कहा, ‘इस सुधार से भारतीय मध्यस्थों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए  एकसमान अवसर मिल सकेगा, क्योंकि विदेशी क्लाइंट प्रायः लिए जा रहे जीएसटी पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा नहीं करते हैं।’ इस मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा कि इस बदलाव से टेक्सटाइल और कमोटिडी ट्रेडिंग जैसे क्षेत्रों को राहत मिल सकती है, जिनके 3,357 करोड़ रुपये के कारण बताओ नोटिस के मामले लंबित हैं। कर विशेषज्ञों का कहना है कि इस संशोधन से इस क्षेत्र की वैश्विक व्यवस्था से जुड़े नियमों से भारत के कानून का तालमेल हो सकेगा। टैक्स कनेक्ट एडवाइजरी के पार्टनर विवेक जालान ने कहा, ‘मध्यस्थ सेवाओं को स्वाभाविक रूप से आईजीएसटी के तहत निर्यात के रूप में योग्य होना चाहिए। मौजूदा प्रावधान में कर का अनुचित बोझ पड़ता है और इस संशोधन से इसका समाधान हो सकेगा।’

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी जीएसटी परिषद की बैठक में राज्यों से आग्रह कर सकती हैं कि वे अपनी जीएसटी पंजीकरण की प्रक्रिया को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) द्वारा केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) अधिकारियों के लिए हाल ही में जारी किए गए सुव्यवस्थित मानदंडों के अनुरूप बनाएं।

ढांचे के हिसाब से जीएसटी एकीकृत कर है, लेकिन केंद्र व राज्य इसे संयुक्त रूप से प्रशासित करते हैं।

अप्रैल में सीबीआईसी ने सीजीएसटी अधिकारियों को विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए थे, जिससे कि पंजीकरण आवेदनों के प्रॉसेसिंग में विवेकाधीन गतिविधियों पर लगाम लग सके। दिशानिर्देशों में साफ किया गया है कि केवल फॉर्म जीएसटी आरईजी-01 में सूचीबद्ध दस्तावेज ही मांगे जाने चाहिए और अधिकारियों को अप्रासंगिक या अनुमानित प्रश्नों से बचने का निर्देश दिया गया है। इसमें सख्त समय-सीमा भी निर्धारित की गई है और स्टैंडर्ड आवेदनों के लिए 7 कार्य दिवस और भौतिक सत्यापन की आवश्यकता वाले उच्च जोखिम वाले मामलों के लिए 30 दिन के भीतर काम करने का वक्त दिया गया है।  

अधिकारी ने कहा, ‘वित्त मंत्री राज्यों से आग्रह करेंगे कि वे समान पंजीकरण दिशानिर्देशों का पालन करें। जीएसटी एक साझा जिम्मेदारी है और नियमों को लागू करने में एकरूपता होनी चाहिए।’

अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय स्तर पर कार्यान्वयन के शुरुआती संकेत उत्साहजनक हैं। अधिकारी ने कहा, ‘हम पंजीकरण संख्या में सकारात्मक प्रगति देख रहे हैं, हालांकि हमारे पास अभी तक समेकित डेटा नहीं है क्योंकि इसे शुरू हुए अभी केवल एक महीना हुआ है।’

Advertisement
First Published - June 2, 2025 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement