facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bihar Cabinet: अब कम पैसों में करें बिहार की हवाई यात्रा, युवाओं को मिलेगी नौकरियां ही नौकरियां

Advertisement

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बिहार सरकार से अनुरोध किया था कि एटीएफ पर वैट को 4 प्रतिशत तक घटाया जाए, ताकि राज्य में हवाई संपर्क को बेहतर किया जा सके।

Last Updated- June 03, 2025 | 4:41 PM IST
Bihar Airport
बिजनेस स्टैंडर्ड हिन्दी

बिहार सरकार ने राज्य में विमानन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाले मूल्य वर्धित कर (VAT) को 29% से घटाकर मात्र 4% कर दिया गया है। यह निर्णय राज्य के सभी हवाई अड्डों पर लागू होगा।

क्या बोले बिहार के वित्तमंत्री 

राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट बैठक के बाद एक बयान में कहा, “सरकार ने क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) के तहत एटीएफ पर वैट 29% से घटाकर 4% करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से हवाई यात्रा की टिकटों की कीमत में गिरावट आएगी और राज्य में अधिक व्यावसायिक उड़ानों को आकर्षित किया जा सकेगा।”

उन्होंने आगे बताया कि पहले केवल गया हवाई अड्डे पर ही 4 प्रतिशत वैट की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन अब यह सुविधा राज्य के सभी हवाई अड्डों पर दी जाएगी।

ALSO READ: DSP MF लाया 2 नए इंडेक्स फंड, ₹100 से शुरू कर सकते हैं निवेश; IT और हेल्थकेयर जैसे स्टॉक्स में लगाएगा पैसा

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, बढ़ेगा रोजगार

सम्राट चौधरी ने कहा कि इस निर्णय से राज्य के पर्यटन क्षेत्र को भी गति मिलेगी। “बिहार में कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं जहां देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। वैट में कमी से हवाई यात्रा सस्ती होगी और पर्यटक आसानी से बिहार आ सकेंगे।”

सरकार का मानना है कि इस फैसले से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पर्यटन व विमानन उद्योग के माध्यम से राजस्व में भी इजाफा होगा।

बिहार के विकास के लिए मोदी सरकार ने दी थी सलाह

यह निर्णय केंद्र सरकार के आग्रह पर लिया गया है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बिहार सरकार से अनुरोध किया था कि एटीएफ पर वैट को 4 प्रतिशत तक घटाया जाए, ताकि राज्य में हवाई संपर्क को बेहतर किया जा सके।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

उत्तर प्रदेश में होमस्टे नीति को मिली मंजूरी, धार्मिक स्थलों पर सस्ते ठहराव की मिलेगी सुविधा

Advertisement
First Published - June 3, 2025 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement