facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ब्रिटेन की महंगाई दर ने पार किया अनुमान, विश्लेषक भी हो गए हैरान

Advertisement
Last Updated- March 22, 2023 | 3:35 PM IST
UK inflation jumps to 10.4%, surprising analysts

ब्रिटेन में चार महीने में पहली बार फरवरी में मुद्रास्फीति की दर बढ़ी है। खाने-पीने का सामान और ऊर्जा के दाम बढ़ने से मुद्रास्फीति बढ़ी है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से बुधवार को बताया गया कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) फरवरी में बढ़कर 10.4 प्रतिशत पर पहुंच गया जो इससे पिछले महीने 10.1 प्रतिशत था।

ताजा आंकड़ों से विश्लेषक हैरान हैं। उन्होंने अनुमान जताया था कि मुद्रास्फीति घटकर 9.9 प्रतिशत पर आ जाएगी। मुद्रास्फीति बढ़ने से बैंक ऑफ इंग्लैंड पर भी ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है। बैंक गुरुवार को होने वाली बैठक में इस बारे में कोई फैसला ले सकता है।

खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति फरवरी में बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई, जो इससे पिछले महीने 16.7 प्रतिशत थी। हालांकि, अर्थशास्त्रियों का मानना है कि साल के अंत तक कीमतों में तेज गिरावट आएगी।

बैंक ऑफ इंग्लैंड का अनुमान है कि मुद्रास्फीति इस साल के अंत तक घटकर 2.9 प्रतिशत रह जाएगी।

Advertisement
First Published - March 22, 2023 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement