facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2024: FHRAI ने होटल, सम्मेलन केंद्रों के लिए बुनियादी ढांचे का दर्जा मांगा

Advertisement

अपनी बजट-पूर्व सिफारिश में FHRAI ने माल एवं सेवा कर (GST) को युक्तिसंगत बनाने की भी मांग की है तथा सभी होटल पर 12 प्रतिशत की जीएसटी दर का प्रस्ताव रखा है।

Last Updated- June 26, 2024 | 3:14 PM IST
FHRAI ने होटल, सम्मेलन केंद्रों के लिए बुनियादी ढांचे का दर्जा मांगा, FHRAI seeks infra status for hotels, convention centres across categories

Budget 2024: फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FHRAI) ने सरकार से सभी श्रेणियों के होटल और 10 करोड़ रुपये या इससे अधिक की परियोजना लागत पर निर्मित सम्मेलन केंद्रों को बुनियादी ढांचे का दर्जा देने का अनुरोध किया है।

FHRAI का मानना है कि इससे होटल उद्योग में बजट खंड को बढ़ावा मिल सकेगा। अपनी बजट-पूर्व सिफारिश में FHRAI ने माल एवं सेवा कर (GST) को युक्तिसंगत बनाने की भी मांग की है तथा सभी होटल पर 12 प्रतिशत की जीएसटी दर का प्रस्ताव रखा है।

FHRAI के अध्यक्ष प्रदीप शेट्टी ने बयान में कहा, ‘‘सभी शहरों में होटल और सम्मेलन केंद्रों को बुनियादी ढांचे का दर्जा देना निवेश आकर्षित करने और आतिथ्य क्षेत्र में वृद्धि को गति देने के लिए महत्वपूर्ण है।’’

FHRAI ने कहा कि आतिथ्य महासंघ द्वारा वित्त मंत्रालय के समक्ष रखे गए प्रमुख अनुरोधों में से एक यह है कि ‘‘सभी श्रेणियों के होटल और 10 करोड़ रुपये या उससे अधिक की परियोजना लागत पर निर्मित सम्मेलन केंद्रों को बुनियादी ढांचे का दर्जा दिया जाए, ताकि होटल उद्योग में बजट खंड को बढ़ावा दिया जा सके।’’

Also read: बजट में बढ़ सकता है नॉमिनल जीडीपी वृद्धि का अनुमान

इसके अलावा, महासंघ ने सभी होटल में 12 प्रतिशत जीएसटी दर लागू करने का अनुरोध किया। उसने रेस्तरां के शुल्क को कमरे के शुल्क से अलग करने की भी मांग की, क्योंकि एक ही होटल में अलग-अलग ‘स्लैब’ में जीएसटी स्थानांतरित करने की वर्तमान प्रणाली अनुपालन संबंधी समस्याएं तथा लोगों के बीच भ्रम उत्पन्न करती है।

महासंघ के अनुसार, अपनी बजट पूर्व सिफारिशों में उसने ‘अतुल्य भारत’ अभियान के तहत प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला और पर्यटन ‘ब्रांडिंग’ के लिए बजट बढ़ाने की सिफारिश की है। साथ ही देश में एमआईसीई (बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनी) पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशिष्ट उपाय करने का भी अनुरोध किया।

Advertisement
First Published - June 26, 2024 | 3:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement