facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2024-25: छोटे और विवादित डायरेक्ट टैक्स मांग वाले मामले वापस लेने का मोदी सरकार ने लिया फैसला

Advertisement

Interim Budget 2024-25: वित्त वर्ष 2009-10 तक 25,000 रुपये और 2010-11 से लेकर वित्त वर्ष 2014-15 तक 10,000 रुपये तक के लंबित कर मांग से लोगों को राहत दी जाएगी।

Last Updated- February 01, 2024 | 10:56 PM IST
New Tax Slab

अंतरिम बजट में प्रत्यक्ष कर मामले में पुराने विवादित कर मांग मामलों से लोगों को राहत देने का प्रस्ताव किया है जो कई दशकों से लंबित हैं। सरकार के इस फैसले से करीब 1 करोड़ करदाताओं को राहत मिलेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा, ‘इस तरह की कर मांग के मामले 1962 से लंबित हैं। इसके चलते ईमानदार करदाताओं की चिंता बरकरार रहती है और कई सालों से रिफंड भी लंबित है।’

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2009-10 तक 25,000 रुपये और 2010-11 से लेकर वित्त वर्ष 2014-15 तक 10,000 रुपये तक के लंबित कर मांग से लोगों को राहत दी जाएगी।

बजट पेश किए जाने के बाद संवाददाता सम्मेलन में राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के संवाददाता के एक सवाल पर जवाब देते हुए कहा, ‘कुल छोटी राशि वाले कर मांग के मामले करीब 2.68 करोड़ है। इनमें से करीब 2.1 करोड़ मांग के मामले में राशि 25,000 करोड़ रुपये से भी कम के हैं। इन 2.1 करोड़ मामले में से 58 लाख मामले वित्त वर्ष 2009-10 वहीं 53 लाख मामले वित्त वर्ष 2010-11 से वित्त वर्ष 2014-15 तक के है। इस तरह करीब 1.1 करोड़ मामले हैं जिनकी कुल बकाया राशि 3,500 करोड़ रुपये से भी कम है।’

सिरिल अमरचंद मंगलदास के मैनेजिंग पार्टनर सिरिल श्रॉफ कहते हैं, ‘विवादित कर मांग के पुराने मामले वापस लिए जाने से करदाताओं को राहत मिली है। इस तरह के प्रक्रियागत बदलाव से कराधान की प्रक्रिया दुरुस्त होगी और इसका बड़ा प्रभाव होगा।’

वरिष्ठ नागरिकों पर दबाव

इस वित्त वर्ष के शुरुआत में कर विभाग ने कर से जुड़े विवादास्पद मामले में कदम उठाते हुए बकाया राशि की उगाही के लिए करदाताओं को नोटिस भेजना शुरू किया था। वेद जैन ऐंड एसोसिएट्स के अधिकारी अंकित जैन ने कहा, ‘इन कर मांग की राशि बेहद छोटी है और यह 10 साल से भी पुरानी है। लेकिन इससे बड़ी तादाद में करदाता प्रभावित हो रहे थे।’

कई वर्षों से लंबित मामले के चलते नई तरह की चुनौतियां दिखने लगीं थीं क्योंकि वक्त बीतने के साथ ही कई रिकॉर्ड और साक्ष्य भी खत्म होने लगे थे जिसके बलबूते इन विवादास्पद कर मामले का समाधान हो सकता था। जैन ने कहा, ‘इस तरह के कर मांग वाले मामलों से खासकर वरिष्ठ नागरिकों पर दबाव बढ़ रहा था जो इसका समाधान करने में खुद को अक्षम समझ रहे थे।’

सरकार के लिए दिक्कत यह थी इस तरह के कर की उगाही में ज्यादा खर्च करना पड़ सकता था जबकि इससे आमदनी कम होती।

इस तरह के छोटे कर मांग के मामले बनने की कई वजहें हैं। सिंघानिया ऐंड कंपनी की अधिकारी ऋतिका नैयर कहती हैं, ‘इस तरह के मामले ब्याज की गणना, अग्रिम कर भुगतान, स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) भुगतान, स्व-मूल्यांकन वाले कर आदि के चलते बनते हैं। दरों, दिनों की संख्या में अंतर और किसी खास संख्या के चयन में गड़बड़ी के चलते इस तरह के अंतर दिखते हैं।’

Advertisement
First Published - February 1, 2024 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement