facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बजट 2025-26 में राजकोषीय घाटा 4.4%, अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

Advertisement

RBI की रिपोर्ट में दावा, सरकार का घाटा नियंत्रण लक्ष्य 2031 तक कर्ज-जीडीपी अनुपात 50% तक लाने में करेगा मदद

Last Updated- February 19, 2025 | 11:51 PM IST
RBI

सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.4 प्रतिशत राजकोषीय घाटे के लक्ष्य के साथ केंद्रीय बजट 2025-26 राजकोषीय मजबूती और वृद्धि के मकसद के बीच संतुलन साधने में कामयाब रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक के सदस्यों द्वारा लिखी गई एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

फरवरी के लिए रिजर्व बैंक बुलेटिन में यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय बजट, राजकोषीय अनुशासन को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को एक बार फिर पुष्ट करता है। साथ ही यह बजट ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप समावेशी, दीर्घकालिक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाला है।

केंद्रीय बजट में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सकल राजकोषीय घाटा (जीएफडी), जीडीपी का 4.4 प्रतिशत बनाए रखने का लक्ष्य रखा गया है, जो 2024-25 के संशोधित अनुमान 4.8 प्रतिशत से कम है। इसका मतलब है कि सरकार 2025-26 तक जीएफडी को सकल घरेलू उत्पाद के 4.5 प्रतिशत से नीचे लाने के अपने उद्देश्य पर कायम है।

इसके अलावा 2026-27 और उसके बाद सरकार ने राजकोषीय घाटे के लक्षित अनुमान पर बने रहने का इरादा जताया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि सार्वजनिक ऋण और जीडीपी का अनुपात मार्च 2031 तक करीब 50 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा। केंद्रीय बजट में वृद्धि को गति देने, समावेशी विकास सुनिश्चित करने, निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देने, परिवार की भावनाओं को बढ़ावा देने और भारत के बढ़ते मध्यम वर्ग की खर्च करने की क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

प्रत्यक्ष कर में 1 लाख करोड़ रुपये की कर राहत के बजट प्रस्ताव से घरेलू खर्च वाली आमदनी बढ़ने और उपभोग, बचत और निवेश को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 के संशोधित बजट अनुमान में जीएफडी घटकर जीडीपी का 4.8 प्रतिशत रह गया है, जबकि बजट में जीडीपी का 4.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था। राजकोषीय घाटे में 10 आधार अंक की गिरावट कम पूंजीगत व्यय की वजह से आई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2025-26 में राजकोषीय घाटा कम करके 4.4 प्रतिशत किए जाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसके लिए राजस्व व्यय को सकल घरेलू उत्पाद के 11.0 प्रतिशत पर सीमित रखने और पूंजीगत व्यय को सकल घरेलू उत्पाद के 3.1 प्रतिशत पर बनाए रखने तथा सकल कर राजस्व को सकल घरेलू उत्पाद के 12 प्रतिशत तक बढ़ाने की जरूरत होगी।

इसके साथ ही सरकार का कर्ज भी घटकर जीडीपी के 56 प्रतिशत पर आने की संभावना है, जो वित्त वर्ष 2025 के संशोधित अनुमान में 57.1 प्रतिशत था। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘सरकार ने संकेत दिया है कि वह राजकोषीय घाटे के स्तर को बनाए रखेगी, जिससे 31 मार्च, 2031 तक केंद्र के ऋण-जीडीपी अनुपात को 50 से 1 प्रतिशत कम या ज्यादा के स्तर पर लाने में मदद मिलेगी।’

Advertisement
First Published - February 19, 2025 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement