facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने से मार्च में व्यावसायिक गतिविधि 8 महीने के उच्चतम स्तर पर

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिक्री बढ़ने से कुल ऑर्डरों में इजाफा हुआ।

Last Updated- March 21, 2024 | 11:32 PM IST
In UP 21 per cent more youths get employment through State KVIC

भारत में निजी क्षेत्र की गतिविधियां मार्च में बढ़कर आठ माह के उच्च स्तर पर पहुंच गईं। इसे सामान उत्पादकों की शानदार वृद्धि और जबरदस्त मांग से मदद मिली। इससे कुल बिक्री भी तेजी से बढ़ी। एचएसबीसी फ्लैश इंडिया का मार्च में कंपोजिट पीएमआई (पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स) का आउटपुट सूचकांक बढ़कर 61.3 हो गया जबकि यह फरवरी में 60.6 पर था।

कंपनी के गुरुवार को जारी तीसरे परिणामों के अनुसार यह सूचकांक मासिक आधार पर भारत के विनिर्माण और सेवा क्षेत्र का एक साथ मूल्यांकन करता है और यह लगातार 32वें महीने वृद्धि के दायरे में था। इस वृद्धि को विनिर्माण उद्योग से खासतौर से बढ़ावा मिला। बीते साढ़े तीन वर्षों में फैक्टरियों के ऑर्डर और उत्पादन का विस्तार तेजी से हुआ है।

सर्वेक्षण के अनुसार, ‘सेवा प्रदाताओं और विनिर्माताओं की गतिविधियों में तेजी से इजाफा हुआ। सेवा क्षेत्र में फरवरी की ही तरह इजाफा हुआ जबकि विनिर्माता क्षेत्र में अक्टूबर 2020 के बाद से सबसे ज्यादा वृद्धि हुई। सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले साझेदारों के अनुसार समुचित लाभ व जबरदस्त उपभोक्ता मांग के साथ-साथ तकनीक में निवेश और उत्साहवर्धक मार्केट स्थितियों से बिक्री को इजाफा हुआ। वृद्धि की गति कायम थी और फरवरी में अधिक थी।’

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिक्री बढ़ने से कुल ऑर्डरों में इजाफा हुआ। इसका कारण यह है कि निजी क्षेत्र के नए निर्यात आर्डर सात महीनों के दौरान सर्वाधिक तेजी से बढ़े। विनिर्माण इकाइयों और सेवा क्षेत्र में तेज गति से विस्तार हुआ। सर्वेक्षण के अनुसार,‘ अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, मध्य पूर्व और अमेरिका से लाभ बढ़ने की सूचनाएं थीं। भारत की निजी क्षेत्र की कंपनियों के नए कारोबार की क्षमताओं में निरंतर इजाफा हुआ है और इससे इनकी क्षमताओं में भी विस्तार हुआ है।’

एचएसबीसी के भारत के प्रमुख अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी के अनुसार बीते साढ़े तीन वर्ष में सर्वाधिक विनिर्माण होने के कारण मार्च में समग्र आउटपुट सूचकांक तेजी से बढ़ा था। सर्वेक्षण के अनुसार, ‘बीते माह की तुलना में नए ऑर्डर तेज गति से बढ़े थे। घरेलू और निर्यात ऑर्डर में तेजी से मजबूती आई। वस्तुओं की लागत अत्यधिक तेज गति से बढ़ी लेकिन यह उत्पाद के बेची जाने वाली कीमत से अधिक नहीं हुई।’

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement