facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

बदलते वैश्विक हालात में कारोबारी फैसले अब राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिए जा रहे: एस जयशंकर

Advertisement

रायसीना डायलॉग में विदेश मंत्री ने कहा- डिजिटल युग के बाद बढ़ा रुझान, शुल्क हो या आर्थिक प्रतिबंध, हर फैसला अब राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर

Last Updated- March 19, 2025 | 10:58 PM IST
S Jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि दुनिया में बदलते हालात के बीच कारोबारी फैसले भी राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रख कर लिए जा रहे हैं। जयशंकर ने बुधवार को नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग सम्मेलन में कहा, ‘दुनिया के देश अब अपने हितों को ध्यान में रख कर कारोबार से जुड़े निर्णय लेते हैं जबकि पहले ऐसा नहीं हुआ करता था।

खासकर दुनिया में डिजिटल युग की शुरुआत के बाद यह चलन बढ़ गया है।‘ विदेश मंत्रालय और नई दिल्ली स्थित विचार संस्था ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन मिलकर हरेक साल रायसीना डायलॉग नाम से रणनीतिक मामलों पर इस सम्मेलन का आयोजन करते हैं।

सरकार और कारोबार के बीच संबंध पर आयोजित एक सत्र में विदेश मंत्री ने कहा कि बात चाहे शुल्क की हो या आर्थिक प्रतिबंधों की, यह तो तय है कि आर्थिक गतिविधियों का संचालन अब राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से यह रुझान दिख रहा है। जयशंकर ने कहा, ‘वित्तीय लेन-देन, ऊर्जा आपूर्ति या फिर बात तकनीक की हो सभी क्षेत्रों में कारोबार से जुड़े निर्णय सभी देश अपने हितों को ध्यान में रखते हुए ले रहे हैं।‘

 

Advertisement
First Published - March 19, 2025 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement