facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cabinet Decision: किसानों को बड़ी राहत! खरीफ सीजन के लिए ₹41,534 करोड़ की फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी

Advertisement

Cabinet Decision: सरकार ने P&K फर्टिलाइजर पर न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी दरें तय कीं, ताकि किसानों को सस्ते और आसानी से खाद उपलब्ध हो सके।

Last Updated- April 08, 2026 | 4:56 PM IST
Fertilizer
Representational Image

Cabinet Decision: केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन 2026 के दौरान ₹41,534 करोड़ की फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में फर्टिलाइजर डिपार्टमेंट के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अंतर्गत खरीफ सीजन 2026 (01 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026) के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (P&K) उर्वरकों पर न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी (NBS) दरें तय की गई हैं।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि खरीफ 2026 के लिए अनुमानित स​ब्सिडी बजट लगभग 41,533.81 करोड़ रुपये रखा गया है। यह खरीफ 2025 के बजट (37,216.15 करोड़ रुपये) से करीब 4,317 करोड़ रुपये ज्यादा है।

क्या होगा फायदा

अ​श्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट के इस फैसले के बाद किसानों को फ​र्टिलाइजर सब्सिडी वाले, सस्ते और उचित दामों पर उपलब्ध होंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फर्टिलाइजर और इनपुट की कीमतों के अनुसार सब्सिडी को संतुलित किया गया है।

उन्होंने बताया कि P&K फर्टिलाइजर (जैसे DAP और NPKS) पर सब्सिडी स्वीकृत दरों के अनुसार दी जाएगी। यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी। इसका मकसद किसानों को फर्टिलाइजर आसानी से और उचित कीमत पर उपलब्ध कराना है।

Also Read: Pradhan Mantri Mudra Yojana: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 11 साल पूरे, 57.79 करोड़ ऋण मंजूर, ₹40 लाख करोड़ बांटे गए

28 तरह के P&K फर्टिलाइजर पर है सब्सिडी

सरकार किसानों को 28 तरह के P&K उर्वरक (DAP सहित) सब्सिडी वाले दामों पर उपलब्ध कराती है। यह सब्सिडी NBS योजना के तहत 1 अप्रैल 2010 से लागू है। सरकार का कहना है कि वह किसानों को किफायती दरों पर फर्टिलाइजर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

हाल ही में यूरिया, DAP, MOP और सल्फर जैसे फर्टिलाइजर की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बदलाव को देखते हुए सरकार ने खरीफ 2026 के लिए नई NBS दरें तय की हैं। इन सब्सिडी दरों के आधार पर फर्टिलाइजर कंपनियों को भुगतान किया जाएगा, ताकि किसानों को फर्टिलाइजर उचित कीमत पर मिल सकें।

Advertisement
First Published - April 8, 2026 | 4:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement