facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत को सबसे ज्यादा शुल्क लगाने वाला देश बताया: अमेरिकी राजदूत ने व्यापार को निष्पक्ष बनाने पर दिया जोर

Advertisement

भारत-अमेरिका व्यापार 120 अरब डॉलर के पार, शुल्क घटाने और निष्पक्ष व्यापार पर गहन चर्चा की जरूरत

Last Updated- December 19, 2024 | 11:23 PM IST
India and US

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने गुरुवार को कहा कि भारत और अमेरिका को निष्पक्ष व समान व्यापार के लिए शुल्क घटाने पर मिलकर काम करने की जरूरत है। गार्सेटी ने यह भी कहा कि विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत सबसे ज्यादा कर लगाने वाला देश है। उन्होंने यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) द्वारा आयोजित एक उद्योग से जुड़े कार्यक्रम में कहा, ‘हमें मिलकर शुल्क घटाने की जरूरत है, न कि इसे बढ़ाने की। हमें मिलकर कारोबार बढ़ाने और इसे ज्यादा निष्पक्ष व समान बनाने की जरूरत है।

हमें साथ मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रशिक्षण व प्रतिभाएं उपलब्ध हों, जिससे कि भारत प्रशांत के दोनों पक्षों की कंपनियों की जरूरतें पूरी हो सकें।’ उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों की कठिनाइयों के बावजूद भारत-अमेरिका का द्विपक्षीय कारोबार 10 गुना बढ़ा है। उन्होंने कहा, ‘जैसा कि आपने सुना होगा, राष्ट्रपति चुने गए ट्रंप ने कल ही व्यापार के बारे में बात की। और शुल्क को निष्पक्ष कैसे किया जाना चाहिए, इस पर हमें ईमानदारी से बातचीत करनी चाहिए। मुझे लगता है कि साफ साफ बात करना हमारे लिए मददगार होगा। लेकिन हमें इसे एक शुरुआती बिंदु के रूप में उपयोग करना चाहिए ताकि हम जितना करते हैं उससे कहीं अधिक गहराई से बात कर सकें।’

इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए डॉनल्ड ट्रंप ने आलोचना करते हुए कहा था कि भारत बहुत ज्यादा शुल्क लेता है और उन्होंने चेतावनी दी थी कि जवाबी कर लगाया जाएगा। ट्रंप का ताजा बयान ऐसे समय में आया है, जब उन्होंने एक सप्ताह पहले मैक्सिको, कनाडा और चीन से आयात पर शुल्क बढ़ाने की बात कही थी। ट्रंप ने जो कहा, उसे आगे बढ़ाते हुए वाणिज्य मंत्री चुने गए हॉवर्ड लटनिक ने भी जवाबी कर की वकालत की, जो ट्रंप प्रशासन का प्रमुख मसला होगा।

भारत और अमेरिका के बीच कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार करीब 120 अरब डॉलर हो गया है। अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार होने के साथ सबसे बड़ा निर्यात केंद्र है।

Advertisement
First Published - December 19, 2024 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement