facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सड़क से लेकर रक्षा तक निवेश की रफ्तार तेज, FY26 में कैपेक्स 52% तक पंहुचा

Advertisement

सीजीए के आंकड़ों के अनुसार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने 20,096 करोड़ रुपये के अपने कैपिटल अलॉटमेंट में से कोई भी राशि उपयोग नहीं की।

Last Updated- November 05, 2025 | 9:44 PM IST

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय तथा रेलवे मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में राष्ट्रीय औसत पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) से अधिक खर्च किया है। दोनों ने क्रमशः बजटीय अनुमान का 63% और 57% खर्च किया है। कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (CGA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-सितंबर FY2025-26 के दौरान कुल कैपिटल एक्सपेंडिचर बजटीय अनुमान का 52% रहा।

किस मंत्रालय ने बढ़ाई कैपेक्स की रफ्तार?

कैपेक्स में उछाल का एक बड़ा हिस्सा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग को जारी किए गए 50,000 करोड़ रुपये से जुड़ा है। जबकि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इस विभाग का बजटीय अलॉटमेंट सिर्फ 20 करोड़ रुपये था। इस असाधारण राशि को छोड़ दिया जाए तो, सरकार का कुल पूंजीगत व्यय वृद्धि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में बजटीय अनुमान के 47.3% पर रही।

वहीं, 3000 करोड़ रुपये या उससे अधिक अलॉटमेंट वाले मंत्रालयों के विश्लेषण से पता चला कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और आर्थिक मामलों का विभाग अपने आवंटन का केवल 2% ही खर्च कर पाए हैं। सीजीए के आंकड़ों के अनुसार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने 20,096 करोड़ रुपये के अपने कैपिटल अलॉटमेंट में से कोई भी राशि उपयोग नहीं की।

FY26 का प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में

अप्रैल-सितंबर वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कुल पूंजीगत व्यय पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 40% बढ़कर 5.8 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो कि 6.6% की बजटीय वृद्धि के अनुमान से कहीं अधिक है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, ”सरकार अब तक पूंजीगत व्यय में मुख्य भूमिका निभा रही थी, लेकिन जीएसटी संग्रह में कमी से राजस्व पर दबाव आने के कारण अब वे सतर्कता बरत सकती हैं। हालांकि, उपभोक्ता भावना में सुधार के साथ निजी क्षेत्र के निवेश में भी तेजी देखने को मिलेगी।” उन्होंने कहा कि सरकार अपने कुल कैपेक्स लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी, लेकिन उससे अधिक खर्च की गुंजाइश सीमित है।

बढ़े हुए कैपेक्स का राजकोषीय असर

विशेषज्ञों ने बताया कि पूंजीगत व्यय में वृद्धि के साथ राजस्व व्यय में तेज गिरावट देखी गई है। मोतिलाल ओसवाल के विश्लेषण के अनुसार, अप्रैल–सितंबर FY26 में राजस्व खर्च 17.2 लाख करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2025-26 के बजटीय अनुमान का 44% है। यह कम से कम पिछले एक दशक का सबसे निचला स्तर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ”हमारा मानना है कि रक्षा खर्च में वृद्धि के बावजूद राजकोषीय घाटा नियंत्रण में रहेगा। हालांकि राजस्व प्राप्तियों में सुस्ती के कारण 10 बेसिस प्वाइंट की फिसलन का जोखिम है, लेकिन सकारात्मक पक्ष यह है कि राजस्व व्यय अभी पूरी तरह नहीं बढ़ा है।”

क्या सरकार राजकोषीय घाटे के लक्ष्य पर कायम रह पाएगी?

नोमुरा की रिपोर्ट के अनुसार, राजकोषीय घाटे के लक्ष्य से विचलन रोकने के लिए वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में कैपेक्स में लगभग 15% की कटौती करनी होगी। हालांकि, अर्थशास्त्रियों का मानना है कि सरकार लक्ष्य के भीतर रह पाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि कैपेक्स विवेकाधीन खर्च होता है और आवश्यकता पड़ने पर इसे समायोजित किया जा सकता है। इससे 4.4% के राजकोषीय घाटा लक्ष्य को बनाए रखना संभव होगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को दोहराया कि सरकार को FY2025-26 में 4.4% के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल करने का भरोसा है, और इसके बाद अगले वित्त वर्ष से ऋण-से-जीडीपी रेश्यो घटाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - November 5, 2025 | 5:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement