facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चुनावों से प्रभावित हो सकते हैं पूंजीगत व्यय और FDI: बैंक ऑफ बड़ौदा का अध्ययन

Advertisement

मगर अध्ययन में यह भी कहा गया है कि अधिकतर आर्थिक कारकों के लिए खास रुझान का पता लगाना कठिन है।

Last Updated- April 12, 2024 | 11:36 PM IST
Elections

बैंक ऑफ बड़ौदा के एक अध्ययन से पता चलता है कि सरकार का पूंजीगत व्यय और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) जैसे आर्थिक कारक चुनावी सीजन से प्रभावित हो सकते हैं। पिछले आंकड़ों के विश्लेषण से इसका संकेत मिलता है। मगर अध्ययन में यह भी कहा गया है कि अधिकतर आर्थिक कारकों के लिए खास रुझान का पता लगाना कठिन है।

साल 2019 के चुनावी महीनों (अप्रैल-मई) के दौरान वित्त वर्ष 2020 के बजट में 3.3 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय के मद में से केवल 14.1 फीसदी हिस्सा ही उपयोग किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘ये पिछले दो वर्षों में देखी गई हिस्सेदारी से कम था।

इससे ये निष्कर्ष भी निकाला जा सकता है कि आगामी चुनावों का सरकार के पूंजीगत व्यय पर असर पड़ सकता है क्योंकि चुनावों के कारण कुछ फैसले टाले जा सकते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि 2024 में यह कैसा रहेगा।’

एफडीआई के मामले में वित्त वर्ष 2020 में कुल एफडीआई 50 अरब डॉलर से अधिक था और अप्रैल-मई 2019 के चुनावों के दौरान इसकी हिस्सेदारी 18.1 फीसदी थी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा, ‘यह हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2019 के साथ-साथ वैश्विक महामारी कोविड-19 के बाद के वर्षों की तुलना में कम थी।

इसका मतलब यह हो सकता है कि विदेशी निवेशक फैसला करने से पहले चुनाव की प्रगति और परिणाम का अध्ययन कर रहे होंगे। यह 2024 में भी बरकरार रह सकता है।’

Advertisement
First Published - April 12, 2024 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement