facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पूंजीगत व्यय का लक्ष्य हासिल होगा

Advertisement

चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री पूंजीगत व्यय पर खासा ध्यान दे रहे हैं। इस क्रम में सभी मंत्रालयों को मार्च तक पूंजीगत व्यय के लक्ष्य को हासिल करने का निर्देश दिया गया है।

Last Updated- December 14, 2024 | 11:08 AM IST
Capex
Representative Image

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में लॉजिस्टिक्स के निर्माण की योजना पर काम चल रहा है।

इस क्रम में पूंजीगत व्यय के लिए खर्च देश की जरूरत के अनुसार तय किया जाएगा। इस वर्ष का पूंजीगत व्यय का लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद है।

वस्तु एवं सेवा कर में 35 प्रतिशत कर के स्लैब पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हमारी सरकार पूंजीगत व्यय को बढ़ावा दे रही है और इस सिलसिले में बीते कुछ वर्षों में पूंजीगत व्यय भी किया गया है। भविष्य में जब बजट बनेगा तो पूंजीगत व्यय जरूरत के अनुसार तय होगा।

चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री पूंजीगत व्यय पर खासा ध्यान दे रहे हैं। इस क्रम में सभी मंत्रालयों को मार्च तक पूंजीगत व्यय के लक्ष्य को हासिल करने का निर्देश दिया गया है। मुझे उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष के पूंजीगत व्यय के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा।

Advertisement
First Published - December 14, 2024 | 11:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement