facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ज्यादा कर से बाहर निकल जाएगी पूंजी

Advertisement

मशहूर अर्थशास्त्री थॉमस पिकेटी ने ‘बिलियनेयर टैक्स’ यानी अरबपतियों पर विशेष कर लगाने का सुझाव दिया है।

Last Updated- December 14, 2024 | 10:52 AM IST
Chief Economic Advisor V. Anantha Nageswaran
Chief Economic Advisor V. Anantha Nageswaran

मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने असमानता, आर्थिक वृद्धि और समावेशन जैसे विषयों पर शुक्रवार को एक चर्चा के दौरान कहा कि पूंजी पर कम कर लगाने से अधिक निवेश नहीं हो सकता है लेकिन अधिक कर लगाने से पूंजी बाहर चली जाएगी। उन्होंने कहा कि पूंजी का बाहर जाना आसान है लेकिन इसे फिर से वापस लाना काफी मुश्किल है।

मशहूर अर्थशास्त्री थॉमस पिकेटी ने ‘बिलियनेयर टैक्स’ यानी अरबपतियों पर विशेष कर लगाने का सुझाव दिया है। नागेश्वरन ने पिकेटी के विचार को खारिज करते हुए कहा, ‘सभी समस्याओं का हल सरकारी आदेश से नहीं हो सकता है।’ उन्होंने कहा कि अरबपतियों को अधिक योगदान करने की आवश्यकता हो सकती है लेकिन इस पर अमल करने और संपदा को मापने के साथ ही आगे इसका वितरण करना एक बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने कहा, ‘हम कर योग्य आमदनी के बढ़ने के साथ ही करों में बढ़ोतरी की बात पर सहमत हो सकते हैं जिस पर हम भारत में अमल भी करते हैं। ऐसे कई तरीके हैं जिससे यह सुनिश्चित हो सकता है कि अमीर और सभी लोग राष्ट्र निर्माण में अपनी क्षमता के मुताबिक योगदान दें।’

नागेश्वरन ने रिसर्च ऐंड डेवलपिंग सिस्टम्स फॉर डेवलपिंग कंट्रीज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सार्वजनिक नीति के लिए तुलनात्मक रूप से नतीजों में समानता के बजाय समान पहुंच व समान अवसर अधिक महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नियमन में समानता को लागू करने से सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को परेशानी होती है क्योंकि उनका प्रबंधन और वित्तीय दायरा सीमित होता है। पिकेटी ने कहा था कि पहले देश दुनिया के संसाधनों का अधिकतम दोहन कर अमीर बने हैं लेकिन 21वीं सदी में उन्होंने असमानता कम कर अमीर देश का दर्जा हासिल किया है।

Advertisement
First Published - December 14, 2024 | 10:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement