facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्पष्ट सोच के अधिकारी हैं NFRA Chief, रह चुके है CBDT चैयरमेन

Advertisement

उन्होंने विभाग की डिजिटल निगरानी को विस्तार देने का काम किया,  खासकर अपने 2 साल के कार्यकाल में  ई-वेरिफिकेशन को दिशा दी।

Last Updated- July 22, 2025 | 10:59 PM IST
finance ministry

भारतीय राजस्व सेवा के 1986 बैच के अधिकारी नितिन गुप्ता को राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) का प्रमुख बनाया गया है। उन्हें नीति निर्माण से लेकर जांच तक के विभिन्न जटिल मुद्दों से निपटने का अनुभव है।  

इसके पहले 27 जून, 2022 से 30 जून, 2024 तक गुप्ता ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने विभाग की डिजिटल निगरानी को विस्तार देने का काम किया,  खासकर अपने 2 साल के कार्यकाल में  ई-वेरिफिकेशन को दिशा दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘उनके कार्यकाल के दौरान ई-वेरिफिकेशन पर बहुत काम हुआ। डेटा का उपयोग करके विसंगतियों को चिह्नित करने और मैनुअल जांच को कम करने पर जोर दिया गया।’

ई-वेरिफिकेशन योजना 2021 में अधिसूचित की गई थी, जिसे गुप्ता के कार्यकाल में मूर्त रूप दिया गया। मार्च 2023 में लगभग 68,000 उच्च-मूल्य वाले रिटर्न में विसंगतियों को चिह्नित किया गया और इनसे 1,250 करोड़ रुपये से अधिक की कर वसूली की गई।

गुप्ता ऐसे समय में एनएफआरए का नेतृत्व संभाल रहे हैं, जब प्राधिकरण जेनसोल इंजीनियरिंग के बही खातों की समीक्षा करने जा रहा है। यह बड़ा मामला है, जिसमें कंपनी के प्रमोटरों पर धन के डायवर्जन का आरोप लगा है। साथ ही एनएफआरए आकलन कर रहा है कि क्या इंडसइंड बैंक के खाते की शेष राशि में विसंगतियों की जांच की आवश्यकता है।

सीबीडीटी में गुप्ता के अधीन काम कर चुके एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘वह एक स्पष्ट सोच वाले, व्यावहारिक, गंभीर और दक्षता पर जोर देने वाले अधिकारी हैं।’ उन्होंने कहा, ‘वह सख्त, लेकिन निष्पक्ष हैं। डेटा के मामलों में बहुत तेज हैं और वक्त बर्बाद नहीं करते। जटिल मुद्दों को वह तेजी से समझते हैं और बगैर किसी देरी के फैसला करते हैं। चाहे छापेमारी का मसला हो या नई डिजिटल प्रणाली के इस्तेमाल का मसला हो, उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए और चीजों को नियंत्रण में रखा।’

Advertisement
First Published - July 22, 2025 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement