facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CEA वी अनंत नागेश्वरन ने उठाया सवाल, कहा- रेटिंग एजेंसियां करें ढांचे की समीक्षा

Advertisement

Rating agencies review : नागेश्वरन ने मुंबई में भारतीय प्रंबध संस्थान, काेझिकोड के वृहद अर्थव्यवस्था, बैंकिंग और वित्त पर आयोजित सालाना सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त किए।

Last Updated- February 16, 2024 | 9:42 PM IST
V Anantha Nageswaran

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा कि क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों को रेटिंग ढांचे की समीक्षा करने की जरूरत है। रेटिंग एजेंसियां किसी देश को धन मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाती हैं। इन एजेंसियों की रेटिंग असर एक देश से दूसरे देश तक जाता है और वित्तीय संस्थानों पर इसका का संक्रामक प्रभाव पड़ता है।

नागेश्वरन ने रेटिंग एजेंसियों के अपने ढांचे की समीक्षा के सवाल के जवाब में कहा, ‘इन्होंने (रेटिंग एजेंसियों ने) वर्ष 2008 के संकट को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था और इसके प्रत्यक्ष प्रमाण भी थे। इन एजेंसियों ने सामूहिक रूप से गलत मूल्यांकन किया और फिर बाद में एक झटके में रेटिंग (देशों के बारे में) घटा दी ।’

नागेश्वरन ने मुंबई में भारतीय प्रंबध संस्थान, काेझिकोड के वृहद अर्थव्यवस्था, बैंकिंग और वित्त पर आयोजित सालाना सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रेटिंग एजेंसियां किसी देश की रेटिंग तब घटा देती हैं, जब पहले से ही उसकी बुनियादी स्थिति खराब हो चुकी होती है और उसे पुनर्निर्माण की जरूरत होती है। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक वित्तीय संस्थानों और उनके ग्राहकों के हित विकासशील अर्थव्यवस्थाओं पर खासा असर डालते हैं। इसलिए देशों को मौद्रिक नीतियां अपनी घरेलू अर्थव्यवस्था के अनुरूप बनानी चाहिए।

उन्होंने वैश्वीकरण पर कहा कि वे आम धारणा के अनुसार वैश्विक अर्थव्यवस्था के अधिक नाजुक होने के बारे में अधिक आश्वस्त नहीं थे।

नागेश्वरन ने कहा, ‘वैश्विक व्यापार की मात्रा से आर्थिक सुस्ती के प्रभाव को जानना बेहद मुश्किल है। वैश्विक व्यापार की मात्रा प्रतिबंधों जैसे शुल्क और गैर शुल्क से भी प्रभावित हो सकती है। देश कम जोखिम वाले देशों में आपूर्ति श्रृंखला स्थानांतरित (फ्रेंड शोरिंग) और उत्पाद तैयार करके मूल देश को वापस भेज (रीशोरिंग) रहे हैं। यह सभी कुछ निश्चित रूप से हो रहा है। लिहाजा कारोबार के आंकड़ों के आधार पर यह निष्कर्ष मुश्किल है कि अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।’

नागेश्वरन ने कहा कि अर्थव्यवस्थाओं को चीन की आपूर्ति के जोखिम से मुक्त करना लंबी प्रक्रिया है। उन्होंने कहा, ‘जब हम चीन की आपूर्ति श्रृंखला के जोखिम से मुक्त करने की बात करते हैं तो हमें इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि हम ट्वीट पर दी जाने वाली समयसीमा में इसे हासिल कर सकते हैं। इसे हासिल करने में कहीं अधिक लंबा समय लगेगा।’

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement