facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गांवों में रोजगार का सृजन होगा : सीईए

Advertisement
Last Updated- February 06, 2023 | 10:56 PM IST
PTI

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने सोमवार को कहा कि केंद्र द्वारा ग्रामीण आवास और जलापूर्ति संबंधी बुनियादी ढांचे पर जोर दिया गया है, जिससे ग्रामीण इलाके में रोजगार का सृजन होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में कम आवंटन की भरपाई इन योजनाओं से हो जाएगी।

दिल्ली के एक पॉलिसी थिंक टैंक की बजट के बाद बैठक के दौरान नागेश्वरन ने कहा कि महत्त्वाकांक्षी विनिवेश लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए सरकार के पास राजनीतिक पूंजी है, लेकिन बाजार की परिस्थितियां प्रतिकूल होने और निवेशकों की रुचि न होने के कारण लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है।

नागेश्वरन ने कहा, ‘मनरेगा में आवंटन कम किए जाने की एक वजह यह है कि पीएम आवास योजना और जल जीवन मिशन पर आवंटन बढ़ाया गया है, जो गांवों की योजनाएं हैं। उम्मीद यह है कि ग्रामीण कामगारों को इन परियोजनाओं में काम मिल सकेगा और इस तरह से मनरेगा में काम की मांग कम रहेगी।’उन्होंने कहा कि अगर कामगारों को इन योजनाओं में पर्याप्त काम नहीं मिल पाता है तो मनरेगा मांग से संचालित कार्यक्रम है और हम मनरेगा में आवंटन बढ़ाकर उन्हें समायोजित कर सकते हैं।

सीईए ने यह भी कहा कि नॉमिनल व वास्तविक जीडीपी की वृद्धि सुधरी है। शहरी इलाकों में नौकरियों का सृजन हुआ है, जिसकी वजह से ग्रामीण इलाकों के कार्यबल को रोजगार मिला है। वित्त वर्ष 2023-24 के बजट अनुमान में मनरेगा के लिए 60,000 करोड़ रुपये बजट का आवंटन किया गया है, जो वित्त वर्ष 23 के संशोधित अनुमान की तुलना में 32 प्रतिशत कम है। वित्त वर्ष 23 का संशोधित अनुमान 89,400 करोड़ रुपये और बजट अनुमान 73,000 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement