facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चुनाव और प्रदूषण से घटेगी सीमेंट की मांग!

Advertisement

सीमेंट मांग में पिछले कुछ तिमाहियों में लगातार दो अंकों की वृद्धि हुई है।

Last Updated- November 24, 2023 | 11:02 PM IST
Cement sector companies q3 results

पिछली कुछ तिमाहियों के दौरान देश की सीमेंट मांग में लगातार दो अंकों की वृद्धि देखी गई है। इसे मुख्य रूप से बुनियादी ढांचे पर खर्च से बढ़ावा मिला है।

हालांकि डीलरों और उद्योग के अधिकारियों का कहना है कि राज्यों में चुनाव, त्योहारी सीजन और कुछ बाजारों में शादी-विवाह तथा प्रदूषण मांग की इस रफ्तार को अस्थायी रूप से बाधित कर सकते हैं।

हालांकि त्योहारी सीजन में आम तौर पर निर्माण गतिविधियों में नरमी देखी जाती है, लेकिन कुछ डीलरों का अनुमान है कि कई राज्यों में चुनाव के कारण यह नरमी पूरे महीने तक जारी रह सकती है।

देश में अक्टूबर-नवंबर के त्योहारी सीजन के दौरान बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिक अपने मूल गांव-नगरों में लौट जाते हैं, जिससे निर्माण गतिविधि की रफ्तार अस्थायी रूप से बाधित हो जाती है।

हिमाचल प्रदेश के एक डीलर ने कहा ‘दिवाली के दौरान श्रमिक उत्सव मनाने के लिए वापस चले जाते हैं, जिससे मांग धीमी हो जाती है, फिलहाल ऐसी ही चल रहा है।’

देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट विनिर्माता अदाणी सीमेंट के मुख्य कार्याधिकारी अजय कपूर ने कहा ने इस महीने की शुरुआत में विश्लेषकों को सूचित किया था कि पूर्वी भारत का बाजार वर्तमान में पूजा के बाद और दीवाली की अवधि से प्रभावित है।

उन्होंने कहा ‘मुझे उम्मीद है कि नवंबर और दिसंबर के बाद पूर्वी क्षेत्र आठ से 10 प्रतिशत की अपनी सामान्य मांग वृद्धि पर लौट आएगा।’ हालांकि यह दर अब भी पहले की 15 से 16 प्रतिशत की वृद्धि दर से कम होगी।

इस बाजार के एक अन्य डीलर के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र जैसे बाजारों में वायु प्रदूषण की चिंताओं के कारण निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध की वजह से मांग लुढ़ककर लगभग शून्य रह गई है।

राजस्थान के कुछ बाजारों में डीलरों को चुनाव और शादी-विवाह के सीजन के कारण मांग लौटने में देर होने की आशंका है। राजस्थान के एक सीमेंट डीलर दीर्घकालिक मांग के संबंध में आशावादी हैं।

उनका कहना है कि सितंबर की तुलना में अक्टूबर औसत ही रहा, लेकिन पिछले साल की तुलना में यह बेहतर था। नवंबर में इस समय दीवाली सीजन की सुस्ती है तथा चुनाव और शादी-विवाह के व्यस्त सीजन के कारण यह चुनौतीपूर्ण बना रहेगा।

वर्तमान में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में आगामी चुनावों के वजह से आदर्श आचार संहिता लागू है। एक अन्य सीमेंट डीलर और सीमेंट आपूर्ति श्रृंखला के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि मुख्य रूप से नकदी उपलब्धता के मसलों के कारण मांग में कमजोरी अधिकांश राज्यों में नजर आ रही है।

क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस ऐंड एनालिटिक्स के निदेशक (अनुसंधान) मिरेन लोढ़ा को उम्मीद है कि साल 2023-24 की दूसरी छमाही में मांग वृद्धि इन्हीं कारणों से औसत रहेगी।

Advertisement
First Published - November 24, 2023 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement