facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केंद्र को 50,000 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली की उम्मीद

Advertisement

चालू वित्त वर्ष में अब तक जीएसटी अधिकारियों को 1.36 लाख करोड़ रुपये कर चोरी का पता चला है। इसमें से 14,108 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं।

Last Updated- October 24, 2023 | 9:53 PM IST
GST

चालू वित्त वर्ष में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) चोरी के जो मामले सामने आए हैं, उनसे सरकार को 50,000 करोड़ रुपये से अधिक रकम वसूल होने की उम्मीद है। यह रकम पिछले वित्त वर्ष में हुई वसूली से दोगुनी होगी। अधिकारियों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस साल अब तक की सबसे बड़ी कर वसूली हो सकती है।

चालू वित्त वर्ष में अब तक जीएसटी अधिकारियों को 1.36 लाख करोड़ रुपये कर चोरी का पता चला है। इसमें से 14,108 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं। वित्त वर्ष 2023 के दौरान 1.01 लाख करोड़ रुपये की कर चोरी का पता चला था, जिसमें से 21,000 करोड़ रुपये वसूल किए गए थे। कई बीमा कंपनियों ने अनुचित तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट के दावे किए थे। तंबाकू एवं अचल संपत्ति के मामले में भी कई इकाइयों ने गलत तरीके अपनाकर कर बचाया था।

एक अधिकारी ने कहा कि पिछले साल धोखाधड़ी करने वालों ने कई अनुचित नीतियां अपना कर कर चोरी को अंजाम देने की कोशिश की थी। मसलन उन्होंने कम कर चुकाने के लिए कर योग्य जीएसटी कम दिखाया था और गलत तरीके से रियायत भी हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने गलत तरीके अपनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया था। मगर जीएसटी चोरी का पता लगाने और संभावित वसूली के लिए कई अनुपालन शर्तें लागू की जाएंगी। इसके अलावा कुछ खास क्षेत्रों में जीएसटी प्रणाली में संशोधन भी किए जाएंगे।

अधिकारी ने कहा कि क्रिप्टो लेन-देन पर कराधान, ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत कर, ओटीटी प्लेटफॉर्म सहित ओआईडीएआर सेवा प्रदाताओं के दायरे का विस्तार और भारत में काम करने वाले विदेशी पर कर लगाने जैसे अनुपालन प्रभाव में लाए जाएंगे। इन उपायों के अलावा केंद्र एवं राज्य सरकारों ने कर चोरी रोकने और कर वसूली के लिए अपने-अपने स्तरों पर विशेष अभियान भी चलाए थे। अधिकारी ने कहा कि इससे भी कर वसूली का आंकड़ा बढ़ेगा।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘ऑनलाइन गेमिंग के मामले में अगर शीर्ष न्यायालय का आदेश जीएसटी अधिकारियों के पक्ष में रहा तो कर वसूली की रकम और अधिक हो सकती है।’

पिछले कुछ महीनों के दौरान कई ई-गेमिंग कंपनियों को कर चुकाने का नोटिस भेजा गया था। इन नोटिस में कम भुगतान और 1 लाख करोड़ रुपये की कर चोरी के दावे किए गए थे।

कर अधिकारियों की राय है कि ई-गेमिंग द्वारा दी जाने वाली सेवाएं सट्टेबाजी एवं जुए के समान ही हैं, इसलिए इन पर 28 प्रतिशत कर लगाया जाना चाहिए। ड्रीम 11, गेम्सक्राप्ट जैसी ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों ने सरकार के इस कदम को न्यायालय में चुनौती दी थी। अगर उच्चतम न्यायालय गेम्सक्राफ्ट को जारी नोटिस को वैध ठहराता है तो केंद्र के लिए बकाया करों की वसूली का रास्ता साफ हो जाएगा।

 

Advertisement
First Published - October 24, 2023 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement