facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केंद्र ने विशेष सहायता के रूप में 16 राज्यों को दिए 56,415 करोड़ रुपये

Advertisement

सबसे ज्यादा 9,640 करोड़ रुपये की मदद बिहार को दी जाएगी। इसके बाद 7,850 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश और 7,523 करोड़ रुपये पश्चिम बंगाल को मिलेंगे।

Last Updated- June 26, 2023 | 11:39 PM IST
investment

केंद्र सरकार ने ‘2023-24 में पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता’ योजना के तहत 16 राज्यों को 56,415 करोड़ रुपये दिए जाने को मंजूरी दे दी है। इसका मकसद राज्यों के पूंजीगत व्यय को बढ़ावा देना है। मंजूर की गई परियोजनाएं विभिन्न क्षेत्रों की हैं, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, जलापूर्ति, बिजली, सड़क, पुल और रेलवे शामिल हैं।

जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में राज्य के हिस्से के भुगतान के लिए धन को मंजूरी दी गई है, जिससे कि इन क्षेत्रों की परियोजनाओं को गति मिल सके। सबसे ज्यादा 9,640 करोड़ रुपये आवंटन बिहार के लिए किया गया है, उसके बाद मध्य प्रदेश को 7,850 करोड़ रुपये मिले हैं।

केंद्रीय बजट 2023-24 में ‘2023-24 में पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता’ योजना की घोषणा की गई थी। योजना के तहत वित्त वर्ष 2023-24 में राज्यों को 50 साल के ब्याज रहित ऋण के रूप में 1.3 लाख करोड़ रुपये दिए जाने हैं।

पिछले वित्त वर्ष में भी वित्त मंत्रालय ने इसी तरह की एक योजना ‘स्पेशल असिस्टेंट टु स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट फार 2022-23’ पेश की थी। इस योजना के तहत 95,147.19 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे और राज्यों को 81,195.35 करोड़ रुपये जारी किए गए।

वित्त मंत्रालय ने कोविड 19 के दौरान राज्यों की सहायता के लिए वित्त वर्ष 2020-21 में इस तरह की पहली योजना पेश की थी।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 7:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement