facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केंद्र ने पूर्वोत्तर के लिए रेलवे बजट बढ़ाया, परियोजनाओं में तेजी लाने में मदद की: मंत्री अश्विनी वैष्णव

Advertisement
Last Updated- May 29, 2023 | 1:37 PM IST
Center increased railway budget for Northeast, helped in expediting projects: Minister Ashwini Vaishnav

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि 2014 से पहले पूर्वोत्तर के मद में रेलवे का आवंटन 2,000 करोड़ रुपये था लेकिन नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में यह बढ़कर 10,200 करोड़ रुपये हो गया है जिससे क्षेत्र में परियोजनाओं को पूरा करने में तेजी आई है।

सेमी-हाई स्पीड गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत से पहले गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जून तक उन सभी राज्यों में जहां विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है, वहां वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि असम में गुवाहाटी और पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली इस ट्रेन से दोनों स्थानों के बीच मौजूदा सबसे तीव्र ट्रेन की तुलना में यात्रा के समय में करीब एक घंटे की बचत होगी। यात्रा में करीब साढ़े पांच घंटे का समय लगेगा जबकि मौजूदा सबसे तीव्र ट्रेन को इतनी दूरी तय करने में करीब साढ़े छह घंटे का समय लगता है।

मंत्री ने कहा, ‘15 से 20 साल पहले जो भी अच्छी चीज होती थी वह सिर्फ बड़े शहरों में हुआ करती थी, इसे पूर्वोत्तर तक पहुंचने में समय लगता था।’ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले वैष्णव ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के आने के बाद इस ‘क्षेत्र के प्रति लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है’ और पूर्वोत्तर के लिए ‘लुक ईस्ट’ नीति को बदलकर ‘एक्ट ईस्ट’ कर दिया गया है।

मंत्री ने यह भी कहा कि 2014 से पहले पूर्वोत्तर के मद में रेलवे के लिए आवंटन सिर्फ 2,000 करोड़ रुपये होता था। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे दोगुना, तिगुना और फिर पांच गुना बढ़ाकर 10,200 करोड़ रुपये कर दिया।’ उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में कार्य और परियोजनाओं को पूरा करने में तेजी आई।

Advertisement
First Published - May 29, 2023 | 1:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement