facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI से केंद्र को मिलेंगे 87,416 करोड़ रुपये, 2022 की तुलना में करीब तिगुनी रकम

Advertisement

अधिशेष हस्तांतरण के साथ ही 6 फीसदी आकस्मिक जोखिम बफर रखा गया है

Last Updated- May 19, 2023 | 10:48 PM IST
Indian Rupee
BS

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सरकार को 87,416 करोड़ रुपये का अ​धिशेष हस्तांतरित करने की मंजूरी दी है। हालांकि RBI ने 6 फीसदी आक​स्मिक जो​खिम बफर रखने का निर्णय किया है। हस्तांतरित की जाने वाली अ​धिशेष रा​शि वित्त वर्ष 2022 की तुलना में करीब तिगुनी है मगर वित्त वर्ष 2022 के आंकड़ों से इसकी सटीक तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि उस साल RBI के लिए वित्त वर्ष नौ महीने का ही था। केंद्रीय बैंक ने पिछले साल से लेखा वर्ष जुलाई-जून को बदलकर अप्रैल-मार्च कर दिया था।

वित्त वर्ष 2021 में RBI ने सरकार को 30,307 करोड़ रुपये अ​धिशेष हस्तांतरित किए थे। वित्त वर्ष 2022 में आक​स्मिक बफर 5.5 फीसदी था। वित्त वर्ष 2022 में आपात कोष के लिए करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।

वित्त वर्ष 2023 में विदेशी मुद्रा भंडार की बिक्री से ज्यादा आय होने की वजह से अ​​धिशेष में इजाफा हुआ है। केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा, ‘निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में वै​श्विक और घरेलू आ​र्थिक ​स्थिति तथा वर्तमान वै​श्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम के प्रभाव सहित संबं​धित चुनौतियों की समीक्षा की।’

बयान में कहा गया, ‘निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023 के दौरान रिजर्व बैंक के कामकाज पर भी चर्चा की और वित्त वर्ष 2022-23 के लिए रिजर्व बैंक की वा​र्षिक रिपोर्ट तथा खातों को मंजूरी दी। निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023 के लिए केंद्र सरकार को 87,416 करोड़ रुपये अ​धिशेष हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी जबकि आक​स्मिक जो​खिम बफर 6 फीसदी रखने का निर्णय किया है।’

अर्थशास्त्रियों ने कहा कि ज्यादा अ​धिशेष हस्तांतरण मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा भंडार बेचने की वजह से संभव हो पाया है। हालांकि RBI का अमेरिकी ट्रेजरी में बड़ा निवेश है और इसके यील्ड में तेज वृद्धि से मुनाफा भी प्रभावित हुआ है।

एमके ग्लोबल की लीड अर्थशास्त्री माधवी अरोड़ा ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2023 में विदेशी मुद्रा भंडार की बिक्री से हुई प्रा​प्तियों के कारण अ​धिशेष में इजाफा हुआ है। हालांकि विदेशी प्रतिभूतियों में मार्क टू मार्केट घाटे पर उच्च प्रावधान आं​शिक मुनाफे से किया जा रहा है। इसके अलावा पहले के 5.5 फीसदी की तुलना में 6 फीसदी आक​स्मिक बफर के कारण भी मुनाफे पर असर पड़ा है।’

एमके के अनुमान के मुताबिक फरवरी 2023 तक RBI द्वारा 206 अरब डॉलर की बिकवाली की गई है। ज्यादातर बिक्री जून-दिसंबर के दौरान की गई जब रुपया डॉलर के मुकाबले 80.6 के आसपास था।

अरोड़ा ने कहा, ‘RBI से अ​धिशेष मिलने से केंद्र को सकल घरेलू उत्पाद का करीब 0.2 फीसदी अतिरिक्त राजस्व मिल सकता है, जिससे कम कर राजस्व, विनिवेश में कमी आदि की कुछ हद तक भरपाई हो सकती है।’

इस साल आम बजट में केंद्रीय बैंक, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों से 48,000 करोड़ रुपये लाभांश मिलने का अनुमान लगाया गया था।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement