facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केंद्र सरकार ने महिलाओं को 27 करोड़ मुद्रा ऋण वितरित किए: अमित शाह

Advertisement
Last Updated- June 06, 2023 | 5:11 PM IST
42 thousand crores written off, 9.90 lakh crores waived off in 5 years बट्टे खाते में गए 42 हजार करोड़, 5 साल में 9.90 लाख करोड़ की कर्ज़ माफी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने उन महिला उद्यमियों को 27 करोड़ मुद्रा ऋण वितरित किए हैं जिन्होंने अपनी ‘नारी शक्ति’ से भारतीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 8 अप्रैल, 2015 को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) शुरूआत की थी। इसका उद्देश्य गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि लघु और सूक्ष्म उद्यमों को 10 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान करना है।

शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि नारी सम्मान का उत्सव प्रधानमंत्री मोदी के लिए महज एक नारा नहीं है बल्कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के नौ साल में अब यह एक वास्तविकता है जहां महिलाओं ने अंतरिक्ष से लेकर स्टार्ट-अप और रक्षा से लेकर घरेलू मामलों तक जीवन के सभी क्षेत्रों में मुकाम हासिल किए हैं और देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

शाह ने ट्वीट किया, ‘प्रगति के सिद्धांत में बदलाव लाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के नौ साल का एक युग विकसित किया है जिस पर दुनिया आश्चर्यचकित है। भारत ने महिला उद्यमियों को 27 करोड़ मुद्रा ऋण वितरित करने का रिकॉर्ड दर्ज किया है, जो आज अपनी नारी शक्ति से भारतीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रही
हैं।’

PMMY के तहत ऋणों को मुद्रा ऋण के रूप में वर्गीकृत किया गया है। ये ऋण वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, लघु वित्त बैंकों, सूक्ष्म वित्त संस्थानों और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों द्वारा दिए जाते हैं। ऋण लेने की चाह रखने वाले इनमें से किसी भी संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। वे उदय मित्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - June 6, 2023 | 5:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement