facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यातायात योजनाओं को एकसाथ लाने की तैयारी, केंद्र सरकार बना रही नई रणनीति

Advertisement

बिज़नेस स्टैंडर्ड को सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पहल का मकसद परिवहन क्षेत्र के कई क्षेत्रों में आने वाली दिक्कतों को दूर करना है।

Last Updated- April 11, 2025 | 7:08 AM IST
Illustration: Binay Sinha

केंद्र सरकार परिवहन क्षेत्र के समस्त नियोजन को एकीकृत कर एक मंत्रालय के तहत लाना चाहती है। बिज़नेस स्टैंडर्ड को सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पहल का मकसद परिवहन क्षेत्र के कई क्षेत्रों में आने वाली दिक्कतों को दूर करना है।

इस मामले के जानकार एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार, ‘मार्च में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। इसमें एक अंतर मंत्रालयी तंत्र स्थापित करने का विचार पेश किया गया था और इसमें परिवहन की योजना को अल्पावधि और दीर्घावधि स्तर पर एकीकृत करने पर जोर दिया गया था। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस मामले पर आगे बढ़ने के लिए कुछ मुद्दे तैयार किए थे।’

सरकार के पास बुनियादी ढांचे की योजना और क्रियान्वयन के लिए एक अंतर-मंत्रालयी परामर्श तंत्र है- जिसे प्रधानमंत्री गति-शक्ति ढांचा कहा जाता है। माना यह जा रहा है कि नया प्रारूप गति-शक्ति के साथ समन्वय के साथ काम करेगा लेकिन इसका कार्यक्षेत्र थोड़ा अलग हो सकता है। अन्य अधिकारी ने बताया, ‘गति-शक्ति मंच पहले से है लेकिन यातायात नियोजन के लिए अलग तंत्र की जरूरत महसूस की गई थी।

दरअसल गति-शक्ति मंच आधारभूत ढांचे की खाई को पाटने पर काम करता है जबकि नियोजन के लिए एक समग्र परिवहन निकाय यह देखेगा कि दीर्घावधि लक्ष्यों के मद्देजनर यातायात का सबसे उपयुक्त माध्यम क्या हो सकता है।’

सूत्रों ने बताया कि गति-शक्ति का प्राथमिक लक्ष्य दोहराव को दूर करना था और तेजी से कार्यों को आगे बढ़ाना था। गति-शक्ति के तहत आधारभूत ढांचे के सभी क्षेत्र हैं। लेकिन परिवहन नियोजन का एकीकृत ढांचा का माध्यम की आवश्यकताओं और रुझानों का बारीकी से मूल्यांकन करेगा। इस बारे में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को सवाल भेजे गए थे लेकिन खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं मिला था। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय इस योजना पर कार्य कर रहा है।

Advertisement
First Published - April 11, 2025 | 7:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement