facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST दरों के ढांचे में बदलाव में लग सकता है अधिक समय, तीसरी बार बदलेगा समिति का ढांचा!

Advertisement

सरकार के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को 7 सदस्यों वाली समिति में शामिल किए जाने का प्रस्ताव है

Last Updated- July 01, 2024 | 10:52 PM IST
GST

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों के ढांचे को युक्तिसंगत बनाने में उम्मीद से अधिक समय लग सकता है। बदलाव पर सुझाव देने के लिए जीएसटी परिषद द्वारा बनाई गई राज्यों के प्रमुख मंत्रियों की समिति में तीसरी बार बदलाव हो सकता है, इसके संयोजक की स्थिति को लेकर चर्चा चल रही है।

सरकार के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को 7 सदस्यों वाली समिति में शामिल किए जाने का प्रस्ताव है, जो राज्य के परिवहन मंत्री मोविन गोडिन्हो की जगह ले सकते हैं। पिछले पुनर्गठन में 22 जून को हुई जीएसटी परिषद की बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को समिति का संयोजक नियुक्त किया गया था।

जीएसटी दर को युक्तियुक्त बनाने के लिए मंत्रियों के समूह की बैठक अगले कुछ दिन में होने की संभावना थी, जिसे जीएसटी दर के ढांचे में सुझाव देना था। इस पर बजट के बाद जीएसटी परिषद की बैठक में विचार किया जाना है।

इस मामले से जुड़े एक आधिकारिक सूत्र ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘पदानुक्रम के मसले के कारण समिति के संयोजक को बदले जाने की संभावना है। बहरहाल इस तरह का कोई भी फैसला जीएसटी परिषद करेगी।’

Advertisement
First Published - July 1, 2024 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement