facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

चीन अपनी अर्थव्यवस्था को अधिक खोलने के लिए प्रतिबद्धः PM ली क्विंग

Advertisement

क्विंग ने यहां विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक में एक विशेष संबोधन में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए व्यापार-अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने की चीन की प्रतिबद्धता जताई।

Last Updated- January 16, 2024 | 7:58 PM IST
Li Keqiang, former Chinese Premier and economist, has died at the age of 68
Representative Image

चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने मंगलवार को कहा कि उनका देश बहुपक्षवाद और अपनी अर्थव्यवस्था को ज्यादा खोलने के साथ बाजार के अवसर दुनिया से साझा करने के लिए प्रतिबद्ध है। क्विंग ने यहां विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक में एक विशेष संबोधन में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए व्यापार-अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने की चीन की प्रतिबद्धता जताई।

उन्होंने वृहद-आर्थिक नीति के सख्त बहुपक्षीय समन्वय, हरित विकास पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग और उत्तर-दक्षिण के बीच सहयोग का आह्वान किया। चीन के प्रधानमंत्री ने अपने देश के वृहद-आर्थिक स्वास्थ्य के लिए आशावादी पूर्वानुमान रखने के साथ बहुराष्ट्रीय कंपनियों को व्यापार-समर्थक नीतियों का भरोसा भी दिलाया।

उन्होंने दावोस बैठक की विषयवस्तु ‘विश्वास के पुनर्निर्माण’ का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यह जरूरी है कि हम पूर्वाग्रहों को त्यागें और विश्वास की कमी को दूर करने की दिशा में काम करें।’’

उन्होंने चीन के हालिया आर्थिक प्रदर्शन पर कहा कि वैश्विक वृद्धि में उनके देश का योगदान लगभग 30 प्रतिशत पर स्थिर बना हुआ है और इसका वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रतिभा भंडार दुनिया में सबसे बड़ा बना हुआ है।

Advertisement
First Published - January 16, 2024 | 7:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement