facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

China’s Economy: दुनियाभर से घटी मांग के बीच चीन के आयात और निर्यात में आई गिरावट

Advertisement

चीन का सितंबर में निर्यात लगातार पांचवें महीने गिरावट के साथ 6.2 प्रतिशत घटकर 299.13 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया।

Last Updated- October 13, 2023 | 11:55 AM IST
Scope of relief from exports to India

चीन के निर्यात और आयात दोनों में सालाना आधार पर सितंबर में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, कमजोर वैश्विक मांग के बावजूद गिरावट धीमी रही। शुक्रवार को जारी सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में निर्यात लगातार पांचवें महीने गिरावट के साथ 6.2 प्रतिशत घटकर 299.13 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया।

आयात भी 6.2 प्रतिशत घटकर 221.43 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। चीन ने 77.71 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार अधिशेष दर्ज किया, जो अगस्त के 68.36 अरब अमेरिकी डॉलर से अधीक है।

जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स के प्रवक्ता लू डालियांग ने बीजिंग में शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की वैश्विक महामारी से उबरने की अस्थिर गति ने चीन के निर्यात के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती पेश की है।

चीन के नेताओं के हाल के महीनों में कई नीतिगत समर्थन उपाय लागू करने के बाद से देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट धीमी हुई है। हालांकि संपत्ति क्षेत्र की स्थिति से अर्थव्यवस्था पर दबाव बना हुआ है। बिक्री में गिरावट आई है और डेवलपर्स भारी मात्रा में ऋण चुकाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

केंद्रीय बैंक ने छोटे व्यवसायों के लिए कुछ कर राहत उपाय प्रदान करते हुए उधार लेने के नियमों को आसान बना दिया है और पहली बार घर खरीदने वालों के लिए ब्याज दरों में कटौती भी की है। यूरोप और एशिया में फेडरल रिजर्व तथा केंद्रीय बैंकों के कई दशकों के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी मुद्रास्फीति को कम करने के लिए पिछले साल ब्याज दरें बढ़ाना शुरू करने के बाद चीनी निर्यात की मांग कमजोर हुई है।

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 11:08 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement