facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

China’s Manufacturing PMI: प्रोत्साहन उपायों के बावजूद चीन में फैक्टरी गतिविधियां नवंबर में लगातार दूसरे महीने घटी

Advertisement

चीनी विनिर्माताओं के एक आधिकारिक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई।

Last Updated- November 30, 2023 | 12:29 PM IST
China

चीन में नवंबर में फैक्ट्ररी गतिविधि में लगातार दूसरे महीने गिरावट आई है। चीनी विनिर्माताओं के एक आधिकारिक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई।

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, आधिकारिक विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक नवंबर में गिरकर 49.4 पर आ गया, जो अक्टूबर के 49.5 था।

सूचकांक में 100 में से 50 से नीचे का आंकड़ा विनिर्माण गतिविधि में संकुचन, जबकि 50 से ऊपर का आंकड़ा विस्तार को दर्शाता है। सूचकांक पिछले आठ महीनों में से सात बार गिरा है, केवल सितंबर में इसमें वृद्धि हुई थी।

वैश्विक महामारी के बाद लंबे समय तक कमजोर पड़ी अर्थव्यवस्था के करीब पांच प्रतिशत वार्षिक गति से बढ़ने की उम्मीद है। कैपिटल इकोनॉमिक्स की शीना यू और जूलियन इवांस-प्रिचर्ड ने एक पत्र में लिखा कि नवीनतम सर्वेक्षण ‘‘ भावनात्मक प्रभावों के कारण मंदी की सीमा को बढ़ा-चढ़ाकर दर्शा रहे हैं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ अक्टूबर में यही स्थिति सामने आई, हालांकि आंकड़े उतने खराब नहीं थे जितना पीएमआई ने अनुमान लगाया था।’’ सरकार ने हाल के महीनों में बंदरगाहों तथा अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण पर खर्च बढ़ाया है। ब्याज दरों में कटौती की है और घर-खरीद पर अंकुश कम किए हैं। चीन के नीति सलाहकारों ने अर्थव्यवस्था को फिर बहाल करने के लिए और भी मजबूत प्रोत्साहन उपायों का आह्वान किया है।

Advertisement
First Published - November 30, 2023 | 12:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement