facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CII कारोबारी विश्वास सूचकांक 2023-24 की दूसरी तिमाही में बढ़ा, भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती के संकेत

Advertisement

जबरदस्त घरेलू मांग के साथ साथ निरंतर सरकारी खर्च के कारण बढ़ोतरी हुई। इस सूचकांक में विभिन्न आकार की 200 कंपनियों को शामिल किया गया था।

Last Updated- October 08, 2023 | 10:36 PM IST
Indian Economy

भारतीय उद्योग परिसंघ का कारोबारी विश्वास सूचकांक (सीआईआई-बीसीआई) बढ़ा है। यह दूसरी तिमाही (वित्त वर्ष 24 के जुलाई-अगस्त) में 66.1 प्रतिशत था और यह तीसरी तिमाही में बढ़कर 67.1 प्रतिशत हो गया। वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद घरेलू मांग बढ़ने के कारण तीसरी तिमाही में यह बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

उद्योग निकाय की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जबरदस्त घरेलू मांग के साथ साथ निरंतर सरकारी खर्च के कारण बढ़ोतरी हुई।’ इस सूचकांक में विभिन्न आकार की 200 कंपनियों को शामिल किया गया था।

Also Read: India’s Power Consumption: 2023-24 की पहली छमाही में बिजली खपत 8% बढ़कर 847 अरब यूनिट

यह सूचकांक मंगलवार को जारी किया गया था। इससे पहले वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के दौरान 67.6 प्रतिशत था। ग्रामीण अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है और यह वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में एफएमसीजी और खेती की आमदनी से भी उजागर होता है। इस सर्वेक्षण में शामिल आधे से ज्यादा लोगों (52 प्रतिशत) ने उम्मीद जताई कि वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में ग्रामीण मांग बढ़ी जबकि 14 प्रतिशत ने मांग घटने का अनुमान जताया था।

Advertisement
First Published - October 8, 2023 | 1:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement