facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत को चाहिए ‘ग्रीन फाइनेंस इंस्टिट्यूशन’, CII ने बजट से पहले रखी बड़ी मांग

Advertisement

अनुमान यह है कि हरित परियोजनाओं को धन जुटाने के लिए अगले 10 से 15 वर्षों में करीब 1 लाख करोड़ रुपये और वर्ष 2070 तक 10 लाख करोड़ डॉलर का अंतर आ सकता है।

Last Updated- December 01, 2025 | 9:27 AM IST
Fund
Representational Image

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने सरकार से आगामी बजट में हरित परियोजनाओं को धन जुटाने में बढ़ती खाई को पाटने के लिए प्रतिबद्ध वित्तीय संस्थान (जीएफआई) स्थापित करने की मांग की है। अनुमान यह है कि हरित परियोजनाओं को धन जुटाने के लिए अगले 10 से 15 वर्षों में करीब 1 लाख करोड़ रुपये और वर्ष 2070 तक 10 लाख करोड़ डॉलर का अंतर आ सकता है। इस औद्योगिक निकाय के अनुसार हालिया हरित वित्त की आपूर्ति जरूरत का मात्र एक चौथाई पूरा कर पाती है।

सीआईआई ने कहा कि प्रस्तावित संस्था को बैलेंस शीट ऋणदाता के बजाय एक मध्यस्थ के रूप में बनाया जाना चाहिए। इसमें बहुपक्षीय विकास बैंक, सॉवरिन फंड्स और परोपकारी संस्थाएं शामिल हों और इसमें कोई प्रत्यक्ष राजकोषीय व्यय शामिल न हो।

GFI को गिफ्ट सिटी में स्थापित करने की सिफारिश

इसने विनियामक की मजबूती का लाभ उठाने और वैश्विक पूंजी को आकर्षित करने के लिए जीएफआई को गिफ्ट सिटी में स्थापित करने की सिफारिश की है। यह संस्था नवीकरणीय ऊर्जा, मोबिल्टी, भवनों और औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन में परियोजना लागत को कम करने के लिए रियायती वित्त, क्रेडिट गारंटी, इक्विटी समर्थन और छोटे ग्रीन एसेट्स का प्रतिभूतिकरण प्रदान करेगी। उद्योग निकाय ने भारतीय क्लीन-टेक कंपनियों को वैश्विक स्थिरता और टेक्नॉलजी प्लेटफॉर्मों में नवाचारों को प्रदर्शित करने में मदद करने के लिए ग्रीन टेक एक्सपो फंड बनाने का भी प्रस्ताव रखा। इससे अंतराष्ट्रीय निवेशकों और खरीदारों के साथ गठजोड़ सक्षम हो सकेगा।

CII ने दी सर्कुलर इकॉनमी पर चेतावनी

सीआईआई ने सर्कुलर इकॉनमी पर चेतावनी दी कि ईवी, रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण सहित उभरते क्षेत्रों में बिना ढांचागत रिसाइकलिंग फ्रेमवर्क के लीथियम, कोबाल्ट और निकल जैसे महत्त्वपूर्ण खनिज भारत की उच्च आयात निर्भरता जोखिम पैदा करती है। इसने बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए अनिवार्य रीसाइक्लिंग और शहरी खनन लक्ष्यों की सिफारिश की। साथ ही बिना संसाधित स्क्रैप के निर्यात को रोकने के लिए सख्त प्रमाणन की भी सिफारिश की है।

Advertisement
First Published - December 1, 2025 | 9:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement