facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन और हॉन्गकॉन्ग से सर्किट बोर्ड डंपिंग की जांच शुरू

Advertisement
Last Updated- January 05, 2023 | 12:10 AM IST
Cathay Cargo

वाणिज्य विभाग ने चीन और हॉन्गकॉन्ग के कुछ प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) के आयात और इसकी डंपिंग के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के अधीन आने वाले डायरेक्टरेट जनरल आफ ट्रेड रेमेडीज (डीजीटीआर) ने मंगलवार की एक अधिसूचना में कहा कि इंडियन प्रिंटेड सर्किट एसोसिएशन (आईपीसीए) ने आरोप लगाया था कि इन इलेक्ट्रॉनिक सामानों की डंपिंग से घरेलू पीसीबी उद्योग को नुकसान हो रहा है। एसोसिएशन ने इन दोनों देशों से हो रहे आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की मांग की थी।

डीजीटीआर ने कहा, ‘आवेदक एसोसिएशन (आईपीसीए) ने दावा किया है कि घरेलू उद्योग द्वारा उत्पादित सामान (पीसीबी) और इन देशों से आयातित सामान में कोई ज्ञात अंतर नहीं है। अथॉरिटी ने पाया कि दोनों उत्पाद तकनीकी व वाणिज्यिक रूप से एक दूसरे के विकल्प की तरह हैं। उपभोक्ता दोनों उत्पादों को अदल बदलकर इस्तेमाल कर रहे हैं।’ डीजीटीआर ने कहा है कि ऐसे में मौजूदा जांच का मकसद यह देखना है कि क्या घरेलू उद्योग द्वारा उत्पादित सामान इन देशों से आयात किए गए सामान के रूप में देखा जा रहा है।

पीसीबी या मदर बोर्ड का इस्तेमाल मुख्य रूप से सर्किट के इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट को मशीनी समर्थन देने और बिजली का कनेक्शन देने के लिए किया जाता है। पॉपुलेटेड या स्टफ्ड पीसीबी का इस्तेमाल सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सर्किट में होता है, चाहे वह साधारण ट्रांजिस्टर एंप्लीफायर हो या बड़ा सुपरकंप्यूटर हो। पीसीबी का विनिर्माण और इसकी बिक्री सिंगल-साइड, डबल-साइड या मल्टिपल लेयर्स में होती है। मौजूदा जांच का दायरा 6 लेयर पीसीबी तक सीमित है।

6 लेयर से ज्यादा के पीसीबी का सामान्यतया मोबाइल फोन में इस्तेमाल होता है, इनको जांच के दायरे से बाहर रखा गया है। भारत ने अप्रैल-अक्टूबर के दौरान चीन और हॉन्गकॉन्ग से 47.8 करोड़ डॉलर के पीसीबी का आयात हुआ है, जो कुल पीसीबी का 55 प्रतिशत है। आईपीसीए ने कहा है कि भारत में पीसीबी के 200 से ज्यादा विनिर्माता हैं जिनमें से ज्यादातर सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम हैं और देश के विभिन्न इलाकों में स्थित हैं।

Advertisement
First Published - January 4, 2023 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement