facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CNG फिर महंगी हुई, ₹2 प्रति किलो बढ़ गए दाम; 15 दिनों में चौथी बार हुआ इजाफा

Advertisement

नई कीमतें 26 मई सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इसके बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत बढ़कर 83.09 रुपये प्रति किलो हो गई है

Last Updated- May 26, 2026 | 9:36 AM IST
CNG
इससे पहले सोमवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़ोतरी हुई। File Image

CNG Price Hike: दिल्ली में रहने वालों को अब सीएनजी के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। मंगलवार को सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई। लगातार बढ़ती वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच पिछले 15 दिनों में यह चौथी बार है जब सीएनजी महंगी हुई है।

नई कीमतें 26 मई सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इसके बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत बढ़कर 83.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 81.09 रुपये प्रति किलो थी। इससे पहले 23 मई को सीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति किलो और 15 मई को 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। यानी मई महीने में अब तक दिल्ली में सीएनजी कुल 6 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है।

दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों में भी सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में अब सीएनजी 88.70 रुपये प्रति किलो मिल रही है। वहीं मुंबई में सीएनजी की कीमत बढ़कर 84 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

यह पढ़ें: Petrol-Diesel Rate: पेट्रोल-डीलज के दाम ₹2.71 तक बढ़े, 10 दिन में चौथी बार बढ़ी कीमतें

CNG Price Hike: आम लोगों पर बढ़ेगा बोझ

CNG की कीमत बढ़ने से ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों का खर्च बढ़ सकता है। दरअसल, CNG के महंगे होने का सीधा और सबसे बड़ा असर पब्लिक ट्रांसपोर्ट (सार्वजनिक परिवहन) पर पड़ने वाला है। आज के समय में ऑटो, कैब और बसों का एक बहुत बड़ा हिस्सा CNG पर चलता है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्टर्स इस बढ़े हुए खर्च का बोझ यात्रियों पर डालेंगे, जिससे सफर करना महंगा हो जाएगा। यह स्थिति आगे चलकर खुदरा महंगाई को और बढ़ा सकती है।

दरअसल, पश्चिम एशिया में जारी संकट की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा की लागत लगातार बढ़ रही है। इस बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने 15 मई से बढ़ी हुई कीमतों का असर धीरे-धीरे आम लोगों पर डालना शुरू किया था। बता दें,  तेल कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई को CNG के दाम 2 रुपये बढ़ाए थे, जिसके ठीक बाद 18 मई को फिर से 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़े

इससे पहले, सोमवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़ोतरी हुई। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे और डीजल 2 रुपये 71 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये 12 पैसे और डीजल 95 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि पिछले दो हफ्तों से भी कम समय में यह चौथी बढ़ोतरी है। 15 मई से अब तक पेट्रोल और डीजल करीब साढ़े 7 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं।

वैश्विक स्तर पर देखें तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के बंद होने से दुनिया भर में ईंधन की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है, क्योंकि दुनिया का एक-तिहाई ऑयल एंड गैस की सप्लाई इसी रास्ते से होकर गुजरता है। इस वजह से भारत में घरेलू स्तर पर पुरानी कीमतों को बनाए रखना तेल कंपनियों के लिए नामुमकिन हो गया था।

Advertisement
First Published - May 26, 2026 | 8:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement