facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

कोयला गैसीकरण परियोजनाओं से कोयला संपन्न क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास में मदद मिलेगी: सरकार

Advertisement

कोयला गैसीकरण परियोजनाएं: ऊर्जा सुरक्षा और विकास के लिए नया रास्ता

Last Updated- February 21, 2024 | 10:11 PM IST
coal import

कोयला गैसीकरण परियोजनाओं से कोयला संपन्न क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ-साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। कोयला मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एम नागराजू ने बुधवार को यह बात कही।

कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए यहां एक रोड शो को संबोधित करते हुए नागराजू ने हरित और स्वच्छ भविष्य की दिशा में प्रौद्योगिकी में निवेश का आह्वान किया।

हैदराबाद में 16 फरवरी को आयोजित पहली रैली के बाद कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं पर कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित यह दूसरा रोड शो था। यहां आयोजित कार्यक्रम में नीति निर्माताओं, ईपीसी एजेंसियों, पीएमसी सलाहकारों सहित प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया।

उन्होंने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं से जुड़े अवसरों और बाधाओं पर चर्चा की। आधिकारिक बयान के अनुसार, नागराजू ने कहा कि कोयले के विविध उपयोग की पहचान करने की दिशा में भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए कोयला गैसीकरण महत्वपूर्ण है और इससे आयात प्रतिस्थापन प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी, जिससे भारत अधिक आत्मनिर्भर राष्ट्र बन सकेगा।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 10:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement