facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Coal Import: जून तिमाही में कोयला आयात 5.7 प्रतिशत बढ़कर 7.52 करोड़ टन रहा

Advertisement

वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का कोयला आयात 7.7% बढ़कर 26.82 करोड़ टन हो गया था जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में देश का कोयला आयात 24.90 करोड़ टन था।

Last Updated- August 11, 2024 | 12:39 PM IST
coal import

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत का कोयला आयात 5.7 प्रतिशत बढ़कर 7.52 करोड़ टन हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 7.11 करोड़ टन कोयला आयात हुआ था।

ई-कॉमर्स मंच एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड के जुटाए आंकड़ों के मुताबिक, जून में देश का कोयला आयात भी 6.59 प्रतिशत बढ़कर 2.29 करोड़ टन रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2.15 करोड़ टन कोयला आयात हुआ था।

एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी विनय वर्मा ने कहा कि उपलब्ध अधिशेष कोयले और मानसून के दौरान औद्योगिक गतिविधियों में सुस्ती को देखते हुए आने वाले महीने में आयात की मांग कम रह सकती है।

जून 2024 के दौरान कुल आयात में से गैर-कोकिंग कोयले का आयात 1.41 करोड़ टन रहा, जो पिछले साल जून में आयात किए गए 1.32 करोड़ टन से अधिक है। कोकिंग कोयले का आयात 54.5 लाख टन रहा, जबकि जून 2023 में 53.3 लाख टन आयात किया गया था।

अप्रैल-जून तिमाही में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 4.91 करोड़ टन रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में आयात किए गए 4.65 करोड़ टन से अधिक है। अप्रैल-जून तिमाही में कोकिंग कोयले का आयात 1.54 करोड़ टन रहा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 1.52 करोड़ टन था।

वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का कोयला आयात 7.7 प्रतिशत बढ़कर 26.82 करोड़ टन हो गया था जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में देश का कोयला आयात 24.90 करोड़ टन था। घरेलू कोयला उत्पादन पिछले वित्त वर्ष में 11.71 प्रतिशत बढ़कर 99.78 करोड़ टन हो गया, जबकि 2022-23 में यह 89.31 करोड़ टन था।

Advertisement
First Published - August 11, 2024 | 12:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement