facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal Import: अप्रैल-अक्टूबर में कोयला आयात 4% घटकर 14.8 करोड़ टन रहा

Advertisement

अक्टूबर में कोयला आयात लगभग 2.35 करोड़ टन रहा, जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह 1.90 करोड़ टन था।

Last Updated- December 10, 2023 | 11:12 AM IST
coal import
Representative Images

Coal Import: चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में देश का कोयला आयात 4.2 प्रतिशत घटकर 14.81 करोड़ टन रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 15.47 करोड़ टन था।

कंपनियों के ई-कॉमर्स मंच एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-अक्टूबर, 2023 में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 9.45 करोड़ टन था जो पिछले वर्ष की समान अवधि में आयातित 10.44 करोड़ टन से कम है। वित्त वर्ष 2023-24 के पहले सात महीनों में कोकिंग कोयले का आयात 3.37 करोड़ टन था, जो एक साल पहले की अवधि में 3.27 करोड़ टन से थोड़ा अधिक था।

Also read: COP28: नए GST मसौदे में क्लीन एनर्जी की ओर बढ़ने के लिए चार विकल्प दिए गए

आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में कोयला आयात लगभग 2.35 करोड़ टन रहा, जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह 1.90 करोड़ टन था। अक्टूबर में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 1.68 करोड़ टन था, जबकि पिछले साल अक्टूबर में 1.16 करोड़ टन का आयात हुआ था। इस अवधि में कोकिंग कोयले का आयात 43.1 लाख टन रहा, जबकि पिछले साल अक्टूबर में 46.9 लाख टन आयात हुआ था।

एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी विनय वर्मा ने कहा, “कोयला आधारित प्लांटों में कम स्टॉक होने और बिजली उत्पादन के लिए होने वाले मिश्रण के लिए आयात संबंधी केंद्र सरकार के निर्देश के बीच कई निविदाएं जारी की गई थीं।”

 

Advertisement
First Published - December 10, 2023 | 11:12 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement