facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal Import: भारत का कोयला आयात फरवरी में 13 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

एमजंक्शन के आंकड़ों के अनुसार, “फरवरी 2024 में कोयला आयात, फरवरी 2023 के 1.91 करोड़ टन के मुकाबले 13 प्रतिशत अधिक है।”

Last Updated- April 07, 2024 | 2:36 PM IST
Coal production and supply at record level, big step towards self-reliant India कोयला उत्पादन और सप्लाई रिकॉर्ड स्तर पर, आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम
Representative Image

भारत का कोयला आयात फरवरी 2024 में 13 प्रतिशत बढ़कर 2.16 करोड़ टन हो गया। ऑनलाइन मार्केटप्लेस ‘एमजंक्शन’ के अनुसार कुछ खरीदारों ने गर्मियों से पहले स्टॉक करने के लिए नए सौदे किए, जिससे निर्यात बढ़ा।

इससे पहले 2023 के समान महीने में कोयला आयात 1.91 करोड़ टन था। एमजंक्शन के आंकड़ों के अनुसार, “फरवरी 2024 में कोयला आयात, फरवरी 2023 के 1.91 करोड़ टन के मुकाबले 13 प्रतिशत अधिक है।”

फरवरी में कुल आयात में गैर-कोकिंग कोयला का आयात बढ़कर 1.37 करोड़ टन हो गया, जो फरवरी, 2023 में 1.16 करोड़ टन था। एमजंक्शन ने कहा, “कोकिंग कोयले का आयात फरवरी में बढ़कर 45.6 लाख टन रहा, जबकि पिछले साल फरवरी में यह 44 लाख टन था।”

ऑनलाइन मार्केटप्लेस ने कहा कि देश का कोयला आयात बीते वित्त वर्ष की अप्रैल से फरवरी तक की अवधि में बढ़कर 24.42 करोड़ टन रहा, जो वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि में 22.79 करोड़ टन था। बीते वित्त वर्ष में अप्रैल से फरवरी तक गैर-कोकिंग कोयला का आयात 16.06 करोड़ टन रहा था, जबकि 2022-23 में यह 14.85 करोड़ टन था।

बीते वित्त वर्ष की अप्रैल-फरवरी अवधि के दौरान कोकिंग कोयले का आयात 5.18 करोड़ टन था, जबकि 2022-23 की इसी अवधि में यह 5.05 करोड़ टन था।

Advertisement
First Published - April 7, 2024 | 2:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement