facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FY24 में Coal India अपने 16,500 करोड़ रुपये के capex टारगेट को पार कर जाएगी

Advertisement

देश के कुल कोयला उत्पादन में Coal India की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत है।

Last Updated- February 21, 2024 | 5:41 PM IST
Coal import

सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) चालू वित्त वर्ष (FY24) के लिए अपने 16,500 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय (capital expenditure) के टारगेट से आगे निकल जाएगी। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी। बता दें कि देश के कुल कोयला उत्पादन में CIL की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत है।

भारत की ग्रोथ रेट और तेजी होगी

कोयला मंत्रालय ने बयान में कहा, “जैसे ही हम चालू वित्त वर्ष में आगे बढ़ रहे हैं, CIL और NLCIL दोनों एक बार फिर अपने पूंजीगत व्यय लक्ष्य को पार करने की राह पर हैं…। CIL और NLCIL दोनों अपने वार्षिक पूंजीगत व्यय लक्ष्य को पार कर जाएंगी, जिससे भारत की आर्थिक वृद्धि गति को और बढ़ावा मिलेगा।”

Also read: Byju’s के लिए राहत की खबर, 1,650 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू पूरा हुआ सब्सक्राइब

लक्ष्य से ज्यादा हासिल कर रही CPSE कंपनियां

चालू वित्त वर्ष के लिए NLCIL का पूंजीगत व्यय का लक्ष्य 2,880 करोड़ रुपये है। कोयला मंत्रालय का पूंजीगत व्यय का चालू वित्त वर्ष के लिए लक्ष्य 21,030 करोड़ रुपये है। पिछले कुछ वर्षों में, कोयला क्षेत्र के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (CPSE) अपने पूंजीगत व्यय लक्ष्य से अधिक हासिल कर रहे हैं।

वित्त वर्ष 2021-22 में CIL ने अपने पूंजीगत व्यय लक्ष्य का 104.88 प्रतिशत तो NLCIL ने 123.33 प्रतिशत हासिल लिया। वित्त वर्ष 2022-23 में दोनों कंपनियों ने पूंजीगत व्यय के लक्ष्य का लगभग 113 प्रतिशत हासिल किया था।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 5:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement